Bangalore Rain Alert News: भारी बारिश ने बेंगलुरू में कहर मचाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को भविष्यवाणी की कि कर्नाटक में अगले सप्ताह लगातार बारिश होने की उम्मीद है।
बेंगलुरु में भी 13 मई तक शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, साथ ही येलो अलर्ट भी रहेगा।
आईएमडी के वैज्ञानिक सीएस पाटिल के अनुसार, समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर आंतरिक कर्नाटक और केरल में मराठवाड़ा से कोमोरिन तक एक ट्रफ या हवा का असंतुलन देखा जाता है।

इन जगहों पर होगी भारी बारिश
आईएमडी के वैज्ञानिक के अनुसार, बेगलुरु के कुछ हिस्सों में शुक्रवार आधी रात को भारी बारिश हुई है और अगले पांच दिनों तक बेंगलुरु और आसपास के जिले जैसे कोलार, चिक्कबल्लापुरा, तुमकुरु और रामानगर में भारी बारिश की अच्छी संभावना है। आपको बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, तापमान कर्नाटक में 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है और गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, बेंगलुरू में 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
इस कारण से हो रही है भारी बारिश
बेंगलुरु में बारिश की गतिविधि को केरल के तट से दूर दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर एक च्रकवाती परिसंचरण को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। कर्नाटक में बारिश अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगी और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। इस बात पर भी मौसम विभाग के अनुसार जोर दिया गया है कि राज्य भर में 7 सेमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है, अप्रैल में बारिश की कमी के बावजूद, पूरे मई में कर्नाटक में मध्यम बारिश जारी रहेगी। हाल ही में, बेंगलुरु में दो महीने की लगातार गर्मी के बाद मार्च के बाद से सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बेंगलुरु में भी बारिश के कारण गंभीर जलजमाव हो गया, जिसके परिणामस्वरूप पूरे शहर में यातायात जाम हो गया। यहां तक कि केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर भी भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया।
कई जगहों पर हुआ जलभराव
भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। जिसके बाद एयरपोर्ट और सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट में भारी जल जमाव के बाद 17 फ्लाइटें प्रभावित हुई हैं।
गुरुवार को हुई तूफानी बारिश के कारण जयनगर, नृपथुंगा नगर और आरआर नगर समेत शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंबे भी गिरे हैं। हालांकि, भीषण के गर्मी के बीच भारी बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है।
येलो अलर्ट किया गया है जारी
बीते चार दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बेंगलुरु में 9 मई से अगले 24 घंटे की अवधि में यानी शुक्रवार 10 मई को सुबह 8:30 बजे तक 14 मिमी वर्षा हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बादल गरजने और तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका भी जताई थी।
इस हफ्ते के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने अपनी चेतावनी में कहा कि बेंगलुरु और उसके आसपास के इलाकों में अगले एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 10 मई को शहर का तापमान 35 से 23 डिग्री के बीच रहेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
