Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में हफ्ते के दूसरे दिन सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, एक दिन पहले यहां गिरावट सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। बीते कई दिनों से निरंतर सोने-चांदी की कीमत उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

गोल्ड रेट में बदलाव के पीछे अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधों में नरमी देखने को मिल रही है। अमेरिका ने चीन से आने वाली वस्तुओं पर ड्यूटी बढ़ाने की योजना को 90 दिन के लिए स्टॉप कर दिया है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबारी तनाव को कम कर सकता है। दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितताएं, जैसे युद्ध, मंदी की आशंकाएं और मुद्रास्फीति, निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की ओर अपना रुख कर रहे हैं।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 96620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95460 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 87650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 71720 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 71590 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95620 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95770 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95770 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 95770 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 87800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95620 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 93663 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:08 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 762 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 96850 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:08 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 1506 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:10 मिनट तक 3,255.84 डॉलर रही है। इसमें 29.37 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.91 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:10 मिनट तक 0.91 डॉलर रही है। इसमें 0.59 डॉलर की तेजी देखने को मिल रही है। यह 1.84 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सोने में 3% की गिरावट
Axis Securities के अनुसार, पिछले सेशन में कॉमैक्स गोल्ड करीब 3% गिरकर एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की भावनाओं में बदलाव और जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के चलते सोने में निवेश की मांग कमजोर हुई है। यह गिरावट अमेरिका और चीन के बीच स्विट्जरलैंड में हुई ट्रेड एग्रीमेंट के बाद देखने को मिली है।
अमेरिका ने चीन के सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 145% से घटाकर 30% कर दिया, जबकि चीन ने अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर टैक्स 125% से घटाकर 10% कर दिया। ये बदलाव 90 दिनों के लिए लागू रहेगा और इससे दुनियाभर के मार्केट में रिस्क लेने की भावना बढ़ी है। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते ने भी निवेशकों को राहत दी और दोनों देशों के बीच तनाव का असर कम हुआ है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
