Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: इस महीने के पहले सोमवार यानी 2 जून को बेंगलुरू में सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। बैंड,बाजा और बारात का सीजन जारी है, इस बीच सोने के गहने लेने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है। गोल्ड उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 97640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 97310 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 89500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89200 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 73230 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72990 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97790 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97790 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 97790 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 89650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 95490 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:58 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 846 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 97451 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:58 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 436 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:00 मिनट तक 3,317.3 डॉलर रही है। इसमें 27.52 डॉलर क उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.84 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:00 मिनट तक 33.12 डॉलर रही है। इसमें 0.14 डॉलर की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.42 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, सोने में गिरावट आई और डॉलर में बढ़त हुई क्योंकि व्यापारियों ने कंज्यूमर खर्च, आयात के फ़्लो और अमेरिका और चीन के बीच नए सिरे से व्यापार तनाव पर अमेरिकी डेटा का आकलन किया। अप्रैल में कंज्यूमर्स ने ब्रेक लगाया जबकि आयातित वस्तुओं का फ़्लो रिकॉर्ड स्तर पर गिर गया क्योंकि कंपनियों ने हाई टैरिफ को समायोजित किया। इस बीच फेडरल रिजर्व का पसंदीदा मूल्य गेज शांत रहा, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक को इस साल के आखिर तक उधार लेने की लागत कम करने की जरूरत नहीं होगी।
यह नजरिया बुलियन के लिए खराब होगा क्योंकि इसे आमतौर पर कम रेट से फायदा होता है। व्यापार के मोर्चे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन इस महीने की शुरुआत में बातचीत किए गए व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है, जो इस मुद्दे पर नए उथल-पुथल का संकेत देता है। ट्रम्प की टिप्पणी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट द्वारा बीजिंग के साथ व्यापार वार्ता को "थोड़ा रुका हुआ" बताए जाने के बाद आई है। पिछले सप्ताह लगभग 5% की बढ़त दर्ज करने के बाद सोना 2% की साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर है।
कीमत में गिरावट तकनीकी कारकों से भी प्रेरित थी। उन्होंने कहा सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव दो बार $3,328 के प्रमुख निकट अवधि प्रतिरोध स्तर को तोड़ने में विफल रहा है। इस साल कीमती धातु अभी भी 25% ऊपर है, इसकी हेवन अपील द्वारा समर्थित है क्योंकि बाजार ट्रम्प के टैरिफ एजेंडे के आसपास अनिश्चितताओं से हिल रहे हैं।
More From GoodReturns

आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications