Gold and Silver rate today: इन दिनों सोने और चांदी के भाव में निरंतर उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हफ्ते की शुरुआत बेंगलुरू में सोने के दाम में मामूली गिरावट के साथ हुई थी लेकिन आज 16 सितंबर मंगलवार को सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। गोल्ड इन्वेस्टरों के लिए ये समय चिंताजनक हो सकता है। सोना इन दिनों अपना नया रिकॉर्ड हाई बना रहा है।

निवेशकों की नजरे अब बुधवार को होने वाले अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की बैठक पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इस बार फेड ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है। इसी उम्मीद ने सोने की बड़ी गिरावट को थाम लिया। वहीं, डॉलर इंडेक्स करीब 0.10% कमजोर हुआ है, जिससे दूसरी मुद्राओं के मुकाबले सोना थोड़ा सस्ता दिख रहा है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 111930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 111060 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 102600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 101800 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 83950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 83290 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 111930 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 102600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 112080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 102750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 112080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 102750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 112080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 102750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 111930 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 102600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 110210 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:53 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 31 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 129676 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:53 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 247 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:55 मिनट तक 3,683.6 डॉलर रही है। इसमें 3.68 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.10 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:55 मिनट तक 42.71 डॉलर रही है। इसमें 0.17 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.41 परसेंट के आस पास तेजी है।


Click it and Unblock the Notifications