Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में इन दिनों सोने के भाव में उतार-चढ़ाव क सिलसिला निरंतर बना हुआ है बीते दो दिनों से यहां गोल्ड गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था लेकिन आज 26 सितंबर 2025 को एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिल रहा है।

त्योहारों से पहले इतना ज्यादा फेरबदल निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना रहा है, क्योंकी गोल्ड में इन्वेस्ट करने वाले हमेशा सोने की कीमत कम होने का इंतजार किया करते हैं। वैश्विक स्तर पर चल रही अनिश्चितता के कारण लगातार गोल्ड रेट में उछाल और गिरावट दर्ज की जा रही है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 114880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 114440 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 105300 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 104900 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 86160 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85830 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 114880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 105300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 115030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 105450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 115030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 105450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 115030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 105450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 114880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 105300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 112873 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:53 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 244 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 136970 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:53 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 83 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 9:55 मिनट तक 3,746.91 डॉलर रही है। इसमें 6.63 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.18 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 9:54 मिनट तक 44.8 डॉलर रही है। इसमें 0.01 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.02 परसेंट के आस पास तेजी है।


Click it and Unblock the Notifications