Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरु में लगातार दो दिनों से जारी सोने की कीमत पर गिरावट पे आज ब्रेक लग गया है क्योंकि 17 जुलाई को सोने के भाव में उछाल दर्ज किया जा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर को लेकर दुनिया भर में चिंता का माहौल बना हुआ है. जिस वजह से भारतीय सराफा बाजार में सोने की कीमत में फेरबदल बना हुआ है.

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 99380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 99280 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 91050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 91000 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 74500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 74460 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99380 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 99480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 91150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99380 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 97394 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:07 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 394 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 111847 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:07 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 212 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:10 मिनट तक 3,338.57 डॉलर रही है। इसमें 15.15 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.45 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:10 मिनट तक 37.98 डॉलर रही है। इसमें 0.12 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.32 परसेंट के आस पास तेजी की है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन सोने की कीमतों में पहले अच्छी बढ़त देखी गई, लेकिन बाद में यह बढ़त कम हो गई। इसकी वजह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान रहा।
ट्रंप ने कहा कि वे फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल को हटाने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं। ट्रंप ने माना कि उनकी सरकार इस मुद्दे को लेकर चिंतित है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कोई कदम उठाने की योजना नहीं है।
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह पॉवेल को हटाने की संभावना को पूरी तरह नकारते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि "यह बहुत कम संभावना है, जब तक कि वह किसी घोटाले में फंस न जाएं।"
इससे पहले खबर आई थी कि व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप पॉवेल को जल्द हटाने की योजना बना रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों में लगभग 1.6% तक उछाल आया था। ट्रंप ने यह मुद्दा मंगलवार रात को रिपब्लिकन सांसदों के साथ एक बैठक में भी उठाया था।
अगर पॉवेल को उनके कार्यकाल (जो 2026 में खत्म होना है) उससे पहले हटा दिया जाता, तो इससे अमेरिकी फेडरल बैंक की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े होते। ऐसा कदम डॉलर के लिए खराब माना जाता, लेकिन सोने की मांग बढ़ा देता क्योंकि निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर रुख करते।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications