Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बेंगलुरू में सोने की कीमत में गिरावट आई है। बीते कुछ समय से सोने के दाम में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी। आज सोने के खरीदारों के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है।

घरेलू फ्यूचर्स बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। ऊंचे भाव पर निवेशकों की मुनाफावसूली और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव आया। डॉलर इंडेक्स लगभग 0.20% बढ़कर ऊपर चला गया, जिसकी वजह से विदेशी करेंसी धारकों के लिए गोल्ड महंगा हो गया और मांग घटी।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 108380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 108490 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 99350 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 99450 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 81290 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 81370 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 108380 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 99350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 108530 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 99500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 108530 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 99500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 108530 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 99500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 108380 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 99350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 107247 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:10 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 481 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 124034 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:10 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 663 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:13 मिनट तक 3,587.43 डॉलर रही है। इसमें 0.67 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.02 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:13 मिनट तक 40.73 डॉलर रही है। इसमें 0.28 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.68 परसेंट के आस पास कमी है।


Click it and Unblock the Notifications