Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सोने में निवेश करने वाले इन्ही दिनों का इंतजार कर रहे थे शायद अब उनके लिए ये समय अच्छा हो सकता है। बुधवार को US फेड के रेट कट होने के बाद गोल्ड रेट में भारी कमी आई है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट को 25 बेसिस पॉइंट घटा दिया है। साथ ही इशारा किया है कि साल खत्म होने से पहले दो और बार रेट कट संभव है। अगली मीटिंग 28-29 अक्टूबर और फिर 9-10 दिसंबर को रखी गई है।
फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने कहा कि यह कदम मुख्य रूप से कमजोर होते अमेरिकी जॉब मार्केट को संभालने और आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उनकी टिप्पणी ने मार्केट में सतर्कता बढ़ा दी।
इस फैसले का असर करंसी और कमोडिटी मार्केट दोनों पर दिखा। डॉलर इंडेक्स 0.20% से ज्यादा चढ़ गया, जिससे विदेशी निवेशकों की नजर डॉलर पर और टिक गई। वहीं सोने की कीमतों पर दबाव आया और दिसंबर डिलीवरी वाले US गोल्ड फ्यूचर्स करीब 1% गिर गए।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 111170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 111710 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 101900 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 102400 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 83380 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 83950 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 111170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 102400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 111320 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 102050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 111320 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 102050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 111320 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 102050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 111170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 101900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 109341 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:59 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 481 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 126322 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:59 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 662 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:00 मिनट तक 3,657.62 डॉलर रही है। इसमें 30.89 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.84 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:00 मिनट तक 41.52 डॉलर रही है। इसमें 1.04 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 2.45 परसेंट के आस पास गिरावट है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications