Gold and Silver rate today: बेंगलुरु में सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए ये समय अच्छा हो सकता है क्योंकी वह लोग हमेशा सोने की कीमत कम होने का इंतजार किया करते हैं।

वैश्विक बाजारों में आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड लगभग 1.67% टूटकर 4,012 डॉलर प्रति औंस के पास ट्रेड करता नजर आया। लगातार दो सत्रों से चल रही कमजोरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है और बाजार फिलहाल कमजोर भाव के साथ आगे बढ़ रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने में आई इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर नीति से जुड़ी है। दिसंबर में रेट कट की उम्मीदें धीरे-धीरे कमजोर हो रही हैं। ताजा अमेरिकी आर्थिक संकेतक बताते हैं कि फेड अभी जल्द किसी राहत कदम पर विचार नहीं करेगा। ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना बढ़ती है, तो आमतौर पर सोने की कीमतें दबाव में आ जाती हैं, क्योंकि निवेशक बेहतर रिटर्न के लिए दूसरे विकल्पों की तरफ रुख करने लगते हैं।
अमेरिका में टैरिफ संबंधी तनाव कम होने से भी जोखिम वाले निवेश साधनों में रुझान बढ़ा है। जब मार्केट में अनिश्चितता कम होती है, तो सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति की मांग घटने लगती है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमजोरी और बढ़ गई है।
चांदी भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रही है। औद्योगिक मांग में सुस्ती और निवेशकों की कम दिलचस्पी के चलते कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी सिल्वर में सीमित दायरे में ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 123660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 125400 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 113350 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 114950 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 92740 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 940450 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 123660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 113350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 123810 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 113500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 123810 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 113500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 123810 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 113500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 123660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 113350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
