Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में सोने की कीमत इन दिनों थमने का नाम नहीं ले रही है लगातार दूसरे दिन गोल्ड रेट आसमान पर जाते दिख रहे हैं। त्योहारों से पहले सोने के दाम में इतनी ज्यादा तेजी आना निवेशकों के मन में चिंता का विषय बना रही हैं।

सोमवार को सोने की कीमतें अपने ऊंचे स्तर के करीब टिककर रहीं उसी कड़ी में एक बार फिर तेजी बरकरार है। निवेशक इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयानों और महंगाई से जुड़े आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। बीते हफ्ते फेड ने ब्याज दरों में कटौती की थी और आगे और राहत मिलने के संकेत भी दिए थे।
कम ब्याज दरों का सीधा फायदा सोने को मिलता है, क्योंकि यह एक ऐसी संपत्ति है जिस पर ब्याज नहीं मिलता, लेकिन अनिश्चित माहौल में इसकी मांग बढ़ जाती है। यही वजह है कि निवेशक अब फेड के अगले फैसलों पर नजर गड़ाए हुए हैं। आने वाले कदम तय करेंगे कि सोने की कीमतें आगे और चढ़ेंगी या स्थिर रहेंगी।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 114330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 113070 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 104800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 103650 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 85750 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 84810 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 114330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 104800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 114480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 104950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 114480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 104950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 114480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 104950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 114330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 104800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 112810 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:47 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 580 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 134226 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:47 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 671 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:48 मिनट तक 3,747.68 डॉलर रही है। इसमें 7.88 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.20 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:48 मिनट तक 44.05 डॉलर रही है। इसमें 0.12 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.26 परसेंट के आस पास तेजी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
