Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरु में इन दिनों सोने की कीमत थमने का नाम नही ले रहा है। आज यहां लगातार तीसरे दिन गोल्ड रेट में उछाल दर्ज किया जा रहा है। सोने के दाम में इतना ज्यादा तेजी आना खरीदारों के सामने चिंता का सबब बना हुआ है।

जानकारों का मानना है वैश्विक स्तर पर चल रही अनिश्चितताओं, डॉलर की कमजोरी और सावन जैसे त्योहारों की वजह से सोने के जेवरो की मांग में इजाफा बना हुआ है, जिस वजह से चलते ज्वेलरी की मांग में वृद्धि हुई है, सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 102330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101290 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 93800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92850 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 76750 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 75970 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 102480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 100141 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:50 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 188 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 115865 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:50 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 210 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:51 मिनट तक 3,421.24 डॉलर रही है। इसमें 8.62 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.25 परसेंट के करीब की कमी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:51 मिनट तक 39.24 डॉलर रही है। इसमें 0.06 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.16 परसेंट के आस पास कमी की है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
रिया सिंह रिसर्च एनालिस्ट, कमोडिटीज एंड करेंसी, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ऑन गोल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते सोने की कीमतें 3,350 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बनी रहीं। इसकी बड़ी वजह अमेरिका के केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) के अधिकारियों द्वारा दी गई नरम (डोविश) टिप्पणियां दुनिया भर में बढ़ते तनाव और महंगाई को लेकर चिंता रही।
जुलाई में ब्याज दर में कटौती के संकेत
फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने दोबारा कहा कि वह जुलाई में ब्याज दर में कटौती के पक्ष में हैं ताकि आर्थिक जोखिमों से निपटा जा सके। इससे बाजारों में यह उम्मीद बनी है कि साल के अंत तक कुल 45 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो सकती है, हालांकि 30 जुलाई की फेड बैठक में दरों को फिलहाल स्थिर रखे जाने की उम्मीद है।
वॉलर की इन बातों के बाद अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखी गई, जिससे सोने को सपोर्ट मिला। कम ब्याज दरों के माहौल में सोने में निवेश बढ़ता है क्योंकि यह ब्याज नहीं देता, लेकिन महंगाई और अनिश्चितता में इसकी मांग बढ़ जाती है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications