Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरु में हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी का सिलसिला बना हुआ है। इस महीने में नवरात्रि को देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, आने वाले अक्टूबर के महीने में धनतेरस और दिवाली आने वाली है इससे पहले सभी की नजरे सोने के भाव पर बनी हुई है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) से इस महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है। निवेशकों को लग रहा है कि जल्द ही फेड दरों में ढील दे सकता है, जिससे सोने की कीमतों को बड़ा सहारा मिला है। ब्याज दरों में कमी होने पर सोना निवेशकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बन जाता है, क्योंकि तब बिना ब्याज वाले एसेट्स में निवेश करना फायदेमंद होता है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 106090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 105880 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 97250 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 97050 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 79570 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 79410 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 106090 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 97250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 106240 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 97400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 106240 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 97400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 106240 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 97400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 106090 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 97250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, स्पॉट सिल्वर (चांदी) की कीमत सोमवार को करीब 2.6% बढ़कर 40.75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। इस साल चांदी अब तक लगभग 40% मुनाफा दे चुकी है। वहीं, सोने की कीमत भी 1.2% बढ़कर 3,500 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंच गई। अप्रैल में सोना 3,500 डॉलर से ऊपर रिकॉर्ड स्तर पर गया था। सोमवार को लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन की नीलामी में सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया।
तीन साल में कीमतें दोगुनी
पिछले तीन सालों में सोना और चांदी दोनों की कीमतें दोगुनी से ज्यादा हो चुकी हैं। इसके पीछे बड़ी वजहें रही हैं -
भू-राजनीतिक तनाव (geopolitics)
बिज़नेस और ट्रेड से जुड़ी अनिश्चितताएं
वैश्विक स्तर पर बढ़ते जोखिम
फेडरल रिजर्व से दरों में कटौती की उम्मीद
निवेशकों का मानना है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक (Federal Reserve) आने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इस हफ्ते आने वाली अमेरिकी नौकरियों की रिपोर्ट से यह संकेत मिल सकता है कि लेबर मार्केट कमजोर हो रहा है। इससे ब्याज दरों में कटौती का रास्ता और साफ होगा।
अमेरिकी टैरिफ पर कोर्ट का फैसला
इस बीच, अमेरिकी फेडरल अपील्स कोर्ट ने फैसला दिया है कि राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ (शुल्क) अवैध थे। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि केस चलने तक टैरिफ फिलहाल लागू रहेंगे। अप्रैल में जब ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया था, तब सोना रिकॉर्ड स्तर पर चला गया था। लेकिन बाद में जब उन्होंने सख्त प्रस्तावों से पीछे हटना शुरू किया तो सोने की कीमतें सीमित दायरे में ही रहीं।
चांदी ने सोने से ज्यादा दिया रिटर्न
इस साल चांदी ने सोने से ज्यादा तेजी दिखाई है। निवेशकों ने सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में लगातार पैसा लगाया है। अगस्त तक लगातार 7 महीने से ETF में चांदी की हिस्सेदारी बढ़ रही है।
डॉलर की कमजोरी से मिली मदद
अमेरिकी डॉलर कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से चीन और भारत जैसे बड़े उपभोक्ता देशों के लिए सोना और चांदी खरीदना आसान हो गया है। यही कारण है कि दोनों धातुओं की मांग और दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications