Bangalore Airport Bomb Threat: दुनियाभर में सबसे बड़े एयर शो की चर्चा हर तरफ हो रही है। एयरो इंडिया 2025 की 10 फरवरी से शुरु हो चुका है और ये 14 फरवरी तक चलेगा। यह शो बेंगलुरु के येलाहेंका एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है।
Deccan Herald की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (केआईए) को 8 फरवरी को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है, जिससे शहरभर में सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं पैदा हो गईं हैं क्योंकि हाल ही में एयर इंडिया शो के चलते हर तरफ से लोग इसे देखने के लिए बेंगलुरू आ रहे हैं।

ये हैं बेंगलुरू को बम से उड़ाने वाली धमकी वाला ई-मेल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, [email protected] से भेजे गए ईमेल में बेंगलुरु और चेन्नई हवाई अड्डों पर आने वाली उड़ानों पर ड्रोन हमले की चेतावनी दी गई थी। इसमें कहा गया था कि"अगर मुझे बसवराज बोम्मई (सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री, कर्नाटक) से मेरे मेल का कोई जवाब नहीं मिला तो बैंगलोर, चेन्नई या केरल हवाई अड्डे पर उतरने वाली उड़ानों पर ड्रोन हमला होगा।"
एयरपोर्ट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 (दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालना), 351 (आपराधिक धमकी) और 353 (सार्वजनिक उपद्रव) के तहत एफआईआर दर्ज की है और इससे जुड़ी जांच अभी हो रही है।
साल 2024 में भी आए थे बम से उठाने के ईमेल
इससे पहले भी साल 2024 में सितंबर के महीने में बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ताज वेस्ट एंड होटल को अज्ञात लोगों की तरफ से एक ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली थी। इतना ही नहीं, अक्टूबर 2024 में भी एक गुमनाम अकाउंट से बेंगलुरू जाने वाली इंडिगो की छह उड़ानों में बम की धमकी भरा संदेश भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया कि हर विमान में दो हमलावर हैं।
बेंगलुरू को लगभग 200 बार मिल चुकी है ऐसी धमकी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रकार की धमकियां में ऐसी धमकियों की संख्या लगभग 200 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 3 कॉलेजों को भी बेंगलुरू में बम से उठाने की धमकी दी जा चुकी है। इन कॉलेज के बारे में भी मेल में जिक्र किया गया था। सदाशिवनगर, हनुमंत नगर और बसवनगुडी में बम रखने की बात से बच्चों के पैरेंट्स से लेकर स्टूडेंट्स तक में हड़कंप मच गया था। इन सभी घटनाओं से ये सवाल भी पैदा होता है कि ऐसे मामले पर पुलिस किस तरह के एक्शन ले रही है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
