नई दिल्ली, अप्रैल 15। क्रिप्टोकरेंसी भारत में चर्चा का विषय है। बिटकॉइन सहित सभी क्रिप्टोकरेंसी भारत में बैन भी हैं। मगर अब क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा एक नया निवेश ऑप्शन आया है, जिसमें भारतीय निवेशक पैसा लगा कर पैसा कमा सकते हैं। जिस ऑप्शन की हम बात कर रहे हैं वो है कॉइनबेस। कॉइनबेस कोई क्रिप्टोकरेंसी नहीं, बल्कि क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है। अहम बात ये है कि कॉइनबेस खुद एक एक्सचेंज होने के बावजूद अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक पर लिस्ट हो गया है। भारतीय निवेशक भले ही बिटकॉइन या किसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी में निवेश न कर सकें, मगर कॉइनबेस में निवेश कर सकते हैं। जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।
कैसी रही लिस्टिंग
कॉइनबेस ने आईपीओ के पारंपरिक रूट के बजाय, जिसमें नए शेयर क्रिएट किए जाते हैं और निवेशकों को बेचे जाते हैं, कंपनी ने डायरेक्ट लिस्टिंग का फैसला किया, जिसमें मौजूदा शेयरधारक कंपनी के शेयरों को सीधे एक्सचेंज पर बेच सकते हैं। कॉइनबेस का शेयर नैस्डैक पर 14 अप्रैल को 381 डॉलर के भाव पर लिस्ट हुआ। पहले दिन कॉइनबेस के शेयर में काफी उठापटक दिखी।
100 अरब डॉलर का आंकड़ा किया पार
पहले ही दिन ये 429 डॉलर के रेट तक पहुंचा, जिससे इसकी मार्केट कैपिटल भी 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गयी थी। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई और आखिर में ये 328 डॉलर के रेट पर बंद हुआ। इससे कॉइनबेस की मार्केट कैपिटल 91 अरब डॉलर रह गयी। बता दें कि नैस्डैक पर कॉइनबेस ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और टेस्ला जैसी तकनीकी कंपनियों के साथ ट्रेड करेगी।
कैसे करें भारतीय निवेश
सवाल ये है कि भारतीय निवेशक, जो क्रिप्टोकरेंसी में निवेश नहीं कर सकते, वो कैसे बेसकॉइन में निवेश कर सकते हैं। जानकार बताते हैं कि भारतीय निवेशक Stockal के जरिए बेसकॉइन में निवेश कर सकते हैं। अगर आप बेसकॉइन में निवेश करना चाहें तो Stockal.com के माध्यम से Coinbase में पैसा लगा सकते हैं। आप Stockal पर खाता बनाएं और फिर उसमें पैसे क्रेडिट करके न सिर्फ कॉइनबेस बल्कि सभी ग्लोबल शेयरों और बाकी एसेट में निवेश कर सकेंगे।
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश
जानकार कहते हैं कि कॉइनबेस में निवेश इनडायरेक्ट तौर पर क्रिप्टोकरेंसी में ही निवेश होगा। बेसकॉइन की लिस्टिंग को लेकर भारतीय निवेशक उत्सुक हैं। आप केवल किसी ऐप का उपयोग करके पैन कार्ड और आधार कार्ड की मदद एक अमेरिकी ब्रोकरेज खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने बैंक के साथ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप कॉइनबेस में निवेश कर सकते हैं।
कितना कर सकते हैं खर्च
एलआरएस के तहत, कोई भारतीय व्यक्ति यात्रा, शिक्षा और मेडिकल केयर के साथ-साथ शेयरों की खरीद के लिए प्रति वर्ष 250,000 डॉलर तक भेज सकता है। एक बार जब आप एलआरएस के लिए रजिस्टर हो जाते हैं, तो आप पैसे को अमेरिकी ब्रोकरेज खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं और निवेश शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications