World's Most Expensive Goat Price : भारत में 17 जून को इस साल बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में कुर्बानी के लिए बकरों के भाव आसमान छू रहे हैं। ज्यौहार के चलते बाजार में इस वक्त आपको ऐसे कई बकरे मिल जाएंगे जिनकी कीमत लाखों में है।
बकरों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ चुकी है, ऐसे में आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे बकरे के बारे में बताएंगे। इस बकरे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।

यह दुनिया का सबसे महंगा बकरा
अंगोरा नस्ल का बकरा दुनिया सबसे महंगा है। इस बकरे की कीमत ब्रिटेन में सबसे अधिक लगाई गई थी। ब्रेड नाम के इस बकरे की कीमत 82,600 यूएस डॉलर है। भारतीय रुपयों में ये करीब 69 लाख रुपये होता है। हैरानी की बात ये है कि इस बकरे की कीमत साल 1985 से सबसे अधिक थी। इस बकरे की कीमत लगभग 70 लाख रुपये थी।
बकरे की खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान
अंगोरा बकरी एक तुर्की नस्ल है। यह मोहायर नामक चमकदार फाइबर पैदा करती है। इससे कई नस्लें निकलती हैं, जिनमें भारतीय मोहायर , सोवियत मोहायर , रूसी संघ का अंगोरा-डॉन और संयुक्त राज्य अमेरिका में पायगोरा शामिल हैं।
मुख्य रूप से इन बकरियों को ऊन के लिए पाला जाता है। इनसे निकलने वाले ऊन को मोहायर कहा जाता है। बकरीद के दौरान कई लोग इनकी कुर्बानी भी देते हैं। साल 1960 में तुर्की में 6 मिलियन से अधिक अंगोरा बकरियां थीं लेकिन कुछ सालों के बाद इनकी जनसंख्या में तेजी से गिरावट देखी गई।
कुछ बकरे अपनी नस्ल की वजह से खास होते हैं तो कुछ अपने स्किन पर लिखे कुछ अल्फाजों की वजह से. साल 2023 में ऐसे ही एक बकरे के बारे में खूब चर्चा थी, जिसकी कीमत उसके मालिक ने 1 करोड़ 12 लाख 786 रुपये लगाई थी और इस बकरे का नाम शेरू था।
ये बकरा भी है बहुत अधिक महंगा
पश्चिमी न्यू साउथ वेल्स के एक कस्बे कोबार में बकरे को नीलामी के लिए रखा गया था, जहां उसके नए मालिक मोस्ली ने उसे खरीदा। उन्हें बकरी पालन का काफी शौक है। इसे 12,000 डॉलर में खरीदा गया था, जबकि मोस्ली ने इससे पहले एक अन्य बकरे को 9,000 डॉलर में खरीदा था।
मराकेश के नए मालिक मोस्ली ने यह जानकारी दी थी कि इस नस्ल के बकरों की संख्या काफी कम है, इसीलिए ये महंगे बिकते हैं।
आपको बता दें कि बकरों की कीमत उनके शारीरिक गठन और उपलब्धता के आधार पर तय की जा रही हैं। इसके अलावा बकरे की छाल पर बने खास पैटर्न की वजह से भी लोग इन्हें अधिक पैसे में खरीद लेते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications