नई दिल्ली, जून 9। आज के समय में अगर आपके घर में कार न हो तो कोई बात नहीं, मगर बाइक जरूर होनी चाहिए। ऐसा इसलिए नहीं कि बाइक होने से आपका स्टैंडर्ड पता चलता है, बल्कि इसलिए कि गाड़ी होना आज के जमाने की जरूरत है। छोटे-मोटे से काम लेकर 100-200 किमी तक का सफर आप बाइक से तय कर सकते हैं। किसी इमरजेंसी के समय आपको बाइक की जरूरत पड़ सकती है। क्योंकि इमरजेंसी के समय आप ऑटो या किसी अन्य साधन के भरोसे नहीं रह सकते। अब सवाल आता है कीमत का। अगर आपका इरादा बाइक खरीदने का है, मगर कम बजट के चलते आप ऐसा नहीं कर पा रहे तो सेकंड हैंड बाइक से शुरुआत की जा सकती है। इस समय एक पुरानी बजाज पल्सर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
कहां से खरीदें
जिस पुरानी पल्सर 150 की बिक्री की डिटेल हम दे रहे हैं वो कार्स 24 पर बिक्री के लिए रखी गयी है। कार्स 24 सेकंड हैंड कार और बाइकों की बिक्री के लिए काफी मशहूर और अच्छा प्लेटफॉर्म है। जो पल्सर बिक रही है, उसकी कीमत सिर्फ 17000 रु है। बता दें कि नयी पल्सर के टॉप मॉडल की कीमत 1 लाख रु से भी अधिक है। इस बाइक की शुरुआती कीमत ही 95872 रु है।
कितने साल पुरानी है बाइक
कार्स 24 पर बिक रही पुरानी पल्सर साल 2008 में बनी हुई है। ये बाइक 71231 किमी तक चली है। ये बाइक दिल्ली में रजिस्टर्ड है। बाइक में 149.5 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 14 पीएस की पावर और 13.25 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ब्रेकिंग की बात करें इस बाइक के रियर और फ्रंट दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक हैं।
मिलेगी साल भर की वारंटी
यदि आप कार्स 24 से सेकंड हैंड पल्सर खरीदते हैं तो आपको इसके पार्ट पर 1 साल की वारंटी मिलेगी। साथ ही बाइक पर 7 दिनों की मनी बैक गारंटी भी दी जा रही है। इस गारंटी का मतलब ये है कि यदि आपको ये बाइक पसंद न आए तो आप 7 दिन के अंदर इसे वापस करके पूरा पैसा वापस पा सकते हैं। ये एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।
सस्ते में खरीदें नयी बजाज सीटी 100
सीटी 100 की बजाज की सबसे सस्ती बाइक है। कोई भी इस बाइक को सिर्फ 40 रुपये रोज के खर्च पर खरीद सकता है। इस बाइक के लिए 6000 रु की डाउन पेमेंट देनी होगी और इसके बाद बजाज सीटी 100 के लिए हर महीने 1218 रु ईएमआई देनी होगी। यानी रोज का खर्च देखें तो करीब 40 रु। बताते चलें कि इस बाइक की कीमत 44,890 रु है। इसका टॉप मॉडल 47654 रु में खरीदा जा सकता है।
कैसा है इंजन
बजाज सीटी 100 के फीचर्स की बात करें तो बाइक में 102 सीसी का इंजन मौजूद है। ये इंजन 7.9 पीएस की पावर और 8.34 एनएम की टॉर्क जनरेट करने की क्षमता है। यह बाइक 104 किमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications