नई दिल्ली, मई 11। अगर आप पहली बार बाइक खरीदना चाहते हैं और आपके पास बजट की कमी है तो टेंशन न लें। आप बिना लोन लिए ही कम बजट में एक बाइक अपने घर ला सकते हैं। हालांकि आपको कम पैसों में नयी नहीं बल्कि पुरानी बाइक खरीदनी होगी। मगर ये कोई बुरा ऑप्शन नहीं है। खास कर जो लोग पहली बार बाइक खरीद रहे हैं उन्हें अनुभव लेने के लिए शुरुआत में पुरानी बाइक से ही काम चलाना चाहिए। इसके बाद आप आगे भविष्य में नयी बाइक खरीदें, क्योंकि तब तक आपके पास बाइक को चलाने के साथ-साथ उसे मेनटेन रखने का भी तजुर्बा आ जाएगा। इस समय सेकंड हैंड बजाज पल्सर आपको स्मार्टफोन की कीमत पर मिल जाएगी। आइए जानते हैं कहां।
यहां से खरीदें पुरानी बाइक
अब भारत बाजार में कई प्लेटफॉर्म हैं, जिनसे आप पुरानी बाइक खरीद सकते हैं। इनमें ड्रूम भी शामिल है। ड्रूम से आप अच्छी कंडीशन वाली सेकंड हैंड बाइक बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आपका इरादा पुरानी बाइक खरीदने का है तो एक बार इस प्लेटफॉर्म पर जरूर जाएं। आइए जानते हैं इस समय ड्रूम पर बिक रही पुरानी बजाज पल्सरों की डिटेल।
बजाज पल्सर 150 सीसी
ड्रूम पर इस समय बजाज पल्सर 150 सीसी बिक्री के लिए रखी गयी है। आपको बजाज पल्सर 150 सीसी का 2010 का मॉडल खरीदने के लिए मिलेगा। इस बाइक को पहला मालिक बेच रहा है। दावा किया गया है कि यह बाइक 65 किमी तक का माइलेज दे सकती है। बताते चलें कि यह बजाज पल्सर का यह मॉडल करीब 7900 किमी तक चला हुआ है। बात कीमत की करें तो आपको यह बाइक 18,000 रुपये में मिलेगी।
बजाज पल्सर 180 सीसी
बजाज पल्सर 180 सीसी का भी 2010 मॉडल बेचा जा रहा है। इस बाइक को पहला मालिक ही बेच रहा है। पहले मालिक द्वारा बेचा जाना एक अच्छी बात है। इसका मतलब है कि बाइक एक ही व्यक्ति के पास रही है। हालांकि यह 48000 किमी तक चली है। पर इसकी कीमत सिर्फ 17000 रु है। यह बाइक भी 65 किमी तक का माइलेज दे सकती है। ये मॉडल 178 सीसी के इंजन से लैस है।
बजाज पल्सर 180 सीसी का एक और मॉडल
बजाज पल्सर 180 सीसी का एक और मॉडल बिक रहा है। दूसरा मॉडल 2009 का है। इस बाइक को दूसरा मालिक बेच रहा है। ये बाइक मॉडल 98 हजार किमी तक चला है। इसके पहियों का साइज 17 इंच का है, जबकि बाइक की कीमत सिर्फ 13000 रु है। इतने में आज के समय में बेसिक स्मार्टफोन ही आता है। यह बाइक भी 65 किमी तक का माइलेज देने की क्षमता रखती है।
इन बातों का रखें ध्यान
यहां जिन बाइकों की डिटेल बताई गई है, उनकी आप बाकी विस्तार से जानकारी ड्रूम ले सकते हैं। यहां साझा की गयी जानकारी भी ड्रूम पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ही दी गयी है। ये सारी बाइकें दिल्ली सर्किल में बिक रही हैं। सबसे अहम बात कि पुरानी बाइक खरीदते समय आपको उसके डॉक्यूमेंट्स और बाइक की कंडीशन अच्छी तरह देखनी चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications