नयी दिल्ली। आज के समय में अपना निजी वाहन एक बड़ी जरूरत बन गया है। आपके पास चाहे कार हो या बाइक मगर पर्सनल व्हीकल बहुत जरूरी है। ये आपके बजट के ऊपर है कि आप क्या खरीद रहे हैं। मोटरसाइकिलों और कारों में एक से एक शानदार मॉडल उपलब्ध हैं। आप महंगे से महंगी और सस्ते से सस्ती गाड़ी खरीद सकते हैं। मोटरसाइकिल कार से सस्ती होती है, पर यदि आप नयी मोटरसाइकिल खरीदने की क्षमता नहीं रखते तो फिक्र न करें। आप शुरुआत में सैकंड हैंड बाइक से काम चला सकते हैं। आपको बजाज पल्सर और टीवीएस अपाचे जैसी दमदार मोटरसाइकिलें बहुत किफायती दाम पर मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कहां।
ड्रूम है बेस्ट प्लेटफॉर्म
भारत में सैकंड हैंड कार या बाइक खरीदने के लिए कई प्लेटफॉर्म हैं। इन्हीं में से एक ड्रूम। यहां से आप बेहद किफायती कीमतों पर सस्ती कार और बाइक खरीद सकते हैं। इस समय बजाज पल्सर और टीवीएस अपाचे जैसी धांसू मोटरसाइकिल 30000 रु से भी कम कीमत पर मिल रही हैं। यहां हम आपको इन बाइकों की डिटेल बताएंगे।
बजाज पल्सर 220 सीसी
भारत में बजाज की बाइकों में पल्सर सबस ज्यादा पसंद किया जाने वाला मॉडल है। इस समय ड्रूम पर जो पल्सर का मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है वो 2011 का है। ध्यान रहे कि ये बाइक 50 हजार किमी से अधिक चली हुई है। पल्सर के इस 2011 मॉडल को दूसरा मालिक बेच रहा है। बाइक की कीमत 26000 रु रखी गई है। मालूम हो कि वैसे इस नयी बाइक का दाम 1.18 लाख रु से शुरू होती है।
टीवीएस अपाचे
ड्रूम पर जो दूसरी दमदार मोटरसाइकिल बिक्री के लिए रखी गई है वो है टीवीएस अपाचे आरटीआर 160। हालांकि इस बाइक का मॉडल थोड़ा पुराना है। आपको टीवीएस अपाचे का 2008 मॉडल खरीदने के लिए मिलेगा। उपलब्ध बाइक सिर्फ 21 हजार रु में मिल रही है। अच्छी बात ये है कि बाइक केवल एक मालिक के पास रही है और वो ही इसे बेच रहा है। ये बाइक 34 हजार किमी से अधिक चली है। इस समय नयी टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 की कीमत 1 लाख रु से शुरू होती है।
महिन्द्रा सेंचुरो 110
महिन्द्रा सेंचुरो 110 का काफी नया मॉडल बेचा जा रहा है। इस बाइक का आपको 2015 मॉडल खरीदने को मिलेगा। बाइक की कीमत सिर्फ 28 हजार रु है। ये बाइक केवल 24 हजार किमी ही चली है। नयी महिन्द्रा सेंचुरो 110 की कीमत 43,010 रु है, जो 57,935 रु तक जाती है। बाइक का नया मॉडल 60 किमी तक का माइलेज देती है।
खरीदते समय रखें ध्यान
यहां उपलब्ध जानकारी ड्रूम पर मौजूद जानकारी के आधार पर दी गई है। ध्यान रहे कि सैकंड हैंड बाइक खरीदते समय उसके जरूरी कागजात और कंडीशन की अच्छी तरह जांच-परख कर लें। उपलब्ध सारी बाइक्स दिल्ली में बिक रही हैं। ऐसे मामलों में जानकार सलाह देते हैं कि जो व्यक्ति गाड़ी बेच रहा है उससे मिल कर ही वाहन खरीदें और ऑनलाइन डील न करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications