नई दिल्ली, मई 23। भारत में अब पुरानी बाइकों की डिमांड काफी अधिक रहती है। लोग कम बजट के चलते शुरुआत में पुरानी बाइक से काम चलाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस समय मार्केट में एक से एक सस्ती बाइकें मौजूद हैं, मगर फिर भी लोगों के सामने बजट की दिक्कत आ जाती है। अगर आपके सामने भी ऐसी ही कोई समस्या है तो आप भी पुरानी बाइक से काम चला सकते हैं। शुरुआत में अनुभव लेने के लिए यह ऑप्शन बढ़िया रहेगा। इस समय एक पुरानी बजाज पल्सर 150 बिक रही है, जिसे बेहद कम दाम में खरीदा जा सकता है।
जानिए कितने में मिलेगी पुरानी पल्सर
पल्सर बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में से रही है। ये बाइक करीब 50 किमी तक का माइलेज भी दे सकती है। पल्सर की शुरुआती कीमत इस समय 75000 रु से है। वहीं इसका सबसे महंगा मॉडल 2 लाख रु के आस-पास का है। मगर इस समय बिक रहा पल्सर 150 का सेकंड हैंड मॉडल सिर्फ 23 हजार रु में मिल जाएगा। आप इस महंगी बाइक के पुराने मॉडल को सस्ते में खरीद सकते हैं।
कहां से खरीदें
अगर आप नई बाइक नहीं खरीद पा रहे तो पुरानी बाइक खरीदने का बढ़िया ऑप्शन मौजूदा है। अब होता यह है कि कुछ कंपनियां पुरानी बाइकों को बकायदा चमका कर बेचती हैं। वे इसकी अच्छे से सर्विस करके वारंटी के साथ बेचती हैं। ऐसा ही एक प्लेटफॉर्म है कार्स24। जिस पुरानी पल्सर की हम बात कर रहे हैं वो कार्स 24 पर ही बिक रही है। इसे आप सिर्फ 23 हजार रु में खरीद पाएंगे।
मिलेगी 1 साल की वारंटी
वेबसाइट पर पुरानी पल्सर 150 के बारे में जो जानकारी दी गयी है, उसके मुताबिक बाइक का मॉडल 2009 का है। ये बाइक 50 हजार किलोमीटर से कुछ अधिक चली है। बाइक को पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। यह दिल्ली में रजिस्टर्ड बाइक है। अच्छी बात यह है कि आपको इस बाइक पर 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। ये वारंटी इसके सभी पार्ट्स पर मिलेगी।
फुल प्रोफेश्नल है कार्स24
कार्स24 एक बेहद प्रोफेश्नल साइट है। आप यहां से बाइक खरीदें और आपको पसंद न आए तो इसे 7 दिन के अंदर वापस किया जा सकता है। बिना किसी टेंशन के आपको पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। बाइक में किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर भी आपको पूरा पैसा दिया जाएगा। इसलिए खरीदारी में आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
इन बातों पर दें ध्यान
सेकंड हैंड गाड़ी खरीदते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। पहला कि जो कीमत बताई गई है उस पर आप मोलभाव कर सकते हैं। दूसरे गाड़ी की कंडीशन सामने से चेक करें। तीसरे गाड़ी के सभी कागज ठीक से चेक करें। इसके अलावा गाड़ी की एक्सीडेंट हिस्ट्री और डेंटिंग पर जरूर गौर करें। एक और बात कि किसी भी सेकेंड हैंड बाइक को खरीदने से पहले जो वारंटी या गारंटी दे रही है, उसकी शर्तों की जानकारी अच्छे से ले लें। वरना बाद में कुछ दिक्कत हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications