बजाज ऑटो साल के अंत में अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर्स लेकर आया है। जी हां साल के खत्म होने से पहले देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।
नई दिल्ली: बजाज ऑटो साल के अंत में अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर्स लेकर आया है। जी हां साल के खत्म होने से पहले देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। तो अगर आप भी कम कीमत में किफायती और अच्छी बजट वाली बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो बजाज ओटो आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। आइये जानते हैं क्या है ऑफर

इन बाइकों पर मिल रही विशेष छूट
कंपनी अपनी बाइकों पर लो डाउन पेमेंट से लेकर भारी बचत का मौका दे रही है। इस ऑफर के तहत आप सिर्फ 3,699 रुपए देकर बजाज की नई Platina HGear 110 और CT110 अपने घर ले जा सकते हैं। इन दोनों बाइकों के साथ-साथ ये ऑफर बजाज के अन्य CT और Platina मॉडल्स पर भी अवलेबल है। ऑफर के बारे में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। जब आप https://www.bajajauto.com/motor-bikes पर जाएंगे, तो आपको 'फायदा ही फायदा' नाम से एक एड नजर आएगा। जिसमें बाइक पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताया गया है।
बजाज का क्या है ऑफर
सीटी110 और प्लेटिना एच गियर 110 पर आपको दो हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी इन बाइकों पर 5 फ्री सर्विस और 5 साल की फ्री वारंटी भी दे रही है। इस ऑफर की एक खास बात ये भी है कि इन बाइकों को सिर्फ 3,699 रुपए में अपने घर ले जा सकते हैं। बजाज इन पर लो डाउन पेमेंट और 0 प्रोसेसिंग फीस का भी लाभ दे रहा है। बता दें कि ये ऑफर्स बजाज CT और Platina के अन्य मॉडल्स पर भी मिल रहे हैं। तो यदि आप भी एक बजट और शानदार माइलेज वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो ये दोनों आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
जानें कीमत और पावर
इन दोनों बाइकों की कीमत की बात की जाए तो CT110 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 39,994 रुपए से 44,352 रुपए के बीच है। वहीं Platina HGear 110 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 50,899 रुपए है। सीटी 110 और प्लेटिना एच गियर दोनों में ही आपको 115cc का इंजन मिलता है, जो कि 7000rpm पर 8.6bhp की ताकत देता है और 9.81Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वैसे CT रेंज की बाइकों की शुरुआत 32,000 रुपए से होती है, जब कि प्लेटिना रेंज का स्टार्टिंग प्राइस 40,896 रुपए है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
