Bajaj Housing Finance Share Price: बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर एक्सचेंज पर सोमवार को लिस्ट हो चुका है. बजाज ग्रुप के इस स्टॉक की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है. शेयर पर BSE पर 114% के प्रीमियम पर 150 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है, जबकि इश्यू प्राइस 70 रुपए था.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के पब्लिक इश्यू को निवेशक हाथोंहाथ लिया, जोकि अंतिम दिन 67 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. इश्यू में जारी 68.60 करोड़ शेयरों के मुकाबले 4.62 हजार करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली. यानी 6560 करोड़ रुपए के IPO के लिए रिकॉर्ड 3,23,790 करोड़ रुपए की बोली लगी है. IPO 9 सितंबर से खुलकर 11 सितंबर को बंद हुआ. दमदार रिस्पांस के बाद निवेशकों की नजर अब अलॉटमेंट पर है.
IPO को धमाकेदार रिस्पांस मिला
IPO के लिए इश्यू प्राइस 70 रुपए प्रति शेयर रहा. रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी RHP के मुताबिक कंपनी की योजना इश्यू के जरिए 6560 करोड़ रुपए जुटाने की है. BSE और NSE पर शेयरों की लिस्टिंग 16 सितंबर को हो सकती है. IPO में शेयरों का अलॉटमेंट 12 सितंबर को होगा. फिर रिफंड 13 सितंबर को होगा. निवेशकों को एक लॉट में 214 शेयर मिलेंगे. ग्रे मार्केट में शेयर का भाव 140 रुपए पहुंच गया है, जोकि 100% ऊपर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है.

Bajaj Housing Finance IPO subscription status
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 222.05
NIIs 43.98
रिटेल 7.41
कुल 67.43
IPO से मिली रकम का कहां होगा इस्तेमाल?
बजाज ग्रुप की कंपनी ने DRHP में बताया कि IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कैपिटल से जुड़ी जरूरतों के लिए करेगी. हाल ही में बोर्ड ने कंपनी के बाजार में लिस्ट होने के प्रस्ताव को मंजूरी किया था. साथ ही कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट पर भी विचार कर रही है. अगर प्री-IPO प्लेसमेंट होता है तो इसका साइज IPO के कुल साइज का 20% से ज्यादा नहीं होगा.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस का कारोबार
बजाज ग्रुप की पुणे बेस्ड कंपनी हाउसिंग या कमर्शियल एसेट्स खरीदने या उसका रेनोवेसन करने के इच्छुक व्यक्तियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं को फाइनेंशियल सॉल्युशंस मुहैया करता है. देशभर में कंपनी के करीब 8 करोड़ ग्राहक हैं. कंपनी, बजाज फाइनेंस की 100% सब्सिडियरी है. बजाज फाइनेंस में बजाज फिनसर्व की 51.34% हिस्सेदारी है.
IPO के लिए जून में किया था अप्लाई
बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने जून में IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे, जिसमें 4,000 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा. जबकि 3,000 करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाई जाएगी. IPO के लिए आवेदन को मार्केट रेगुलेटर ने अगस्त के शुरुआत में ही मंजूरी दे दी थी.
IPO के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, गोल्डमैन सैक्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं. जबकि सिरिल अमरचंद मंगलदास बजाज हाउसिंग फाइनेंस के कानूनी सलाहकार हैं.
More From GoodReturns

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications