Bajaj Housing Finance IPO: प्राइमरी मार्केट में एक पब्लिक इश्यू खुलने की डीटेल आ गई है. बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO 9 सितंबर से खुलेगा. रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी RHP के मुताबिक 11 सिंतबर को IPO बंद हो जाएगा. कंपनी की योजना इश्यू के जरिए 6560 करोड़ रुपए जुटाने की है. प्राइस बैंड का ऐलान 3 सितंबर को होगा. जबकि एंकर निवेशकों के लिए IPO 6 सितंबर को खुल जाएगा.
IPO के लिए जून में किया था अप्लाई
बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने जून में IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे, जिसमें 4,000 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा. जबकि 3,000 करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाई जाएगी. IPO के लिए आवेदन को मार्केट रेगुलेटर ने अगस्त के शुरुआत में ही मंजूरी दे दी थी.
IPO के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, गोल्डमैन सैक्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं. जबकि सिरिल अमरचंद मंगलदास बजाज हाउसिंग फाइनेंस के कानूनी सलाहकार हैं.

IPO से मिले फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
DRHP के मुताबिक बजाज हाउसिंग फाइनेंस IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कैपिटल से जुड़ी जरूरतों के लिए करेगी. हाल ही में बोर्ड ने कंपनी के बाजार में लिस्ट होने के प्रस्ताव को मंजूरी किया था. साथ ही कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट पर भी विचार कर रही है. अगर प्री-IPO प्लेसमेंट होता है तो इसका साइज IPO के कुल साइज का 20% से ज्यादा नहीं होगा.
हाउसिंग फाइनेंस के कारोबार से जुड़ी है कंपनी
पुणे बेस्ड बजाज हाउसिंग फाइनेंस, हाउसिंग या कमर्शियल एसेट्स खरीदने या उसका रेनोवेसन करने के इच्छुक व्यक्तियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं को फाइनेंशियल सॉल्युशंस मुहैया करता है. देशभर में कंपनी के करीब 8 करोड़ ग्राहक हैं. कंपनी, बजाज फाइनेंस की 100% सब्सिडियरी है. बजाज फाइनेंस में बजाज फिनसर्व की 51.34% हिस्सेदारी है.
IPO लाने की क्या है वजह?
RBI के प्रावधानों के मुताबिक अपर लेयर NBFC कैटेगरी में आने वाली कंपनियों को सितंबर 2025 तक खुद को बाजार मे लिस्ट कराना होगा. इससे पहले मई में ही ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस को लेकर एक अनुमान जारी किया था. इसमें कहा गया था कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस अगले साल बाजार में लिस्ट होगी. IPO के लिए प्राइस 550 से 570 रुपए के बीच हो सकता है. 31 मार्च 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार बजाज हाउसिंग फाइनेंस 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का असेट मैनेज करता है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications