Bajaj Housing Finance IPO: प्राइमरी मार्केट में आज 9 सितंबर बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO खुल गया है. IPO के लिए प्राइस बैंड 66 से 70 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी RHP के मुताबिक 11 सिंतबर को IPO बंद हो जाएगा. कंपनी की योजना इश्यू के जरिए 6560 करोड़ रुपए जुटाने की है.
IPO के लिए जून में किया था अप्लाई
बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने जून में IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे, जिसमें 4,000 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा. जबकि 3,000 करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाई जाएगी. IPO के लिए आवेदन को मार्केट रेगुलेटर ने अगस्त के शुरुआत में ही मंजूरी दे दी थी.

IPO के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, गोल्डमैन सैक्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं. जबकि सिरिल अमरचंद मंगलदास बजाज हाउसिंग फाइनेंस के कानूनी सलाहकार हैं.
IPO से मिले फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
DRHP के मुताबिक बजाज हाउसिंग फाइनेंस IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कैपिटल से जुड़ी जरूरतों के लिए करेगी. हाल ही में बोर्ड ने कंपनी के बाजार में लिस्ट होने के प्रस्ताव को मंजूरी किया था. साथ ही कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट पर भी विचार कर रही है. अगर प्री-IPO प्लेसमेंट होता है तो इसका साइज IPO के कुल साइज का 20% से ज्यादा नहीं होगा.
हाउसिंग फाइनेंस के कारोबार से जुड़ी है कंपनी
पुणे बेस्ड बजाज हाउसिंग फाइनेंस, हाउसिंग या कमर्शियल एसेट्स खरीदने या उसका रेनोवेसन करने के इच्छुक व्यक्तियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं को फाइनेंशियल सॉल्युशंस मुहैया करता है. देशभर में कंपनी के करीब 8 करोड़ ग्राहक हैं. कंपनी, बजाज फाइनेंस की 100% सब्सिडियरी है. बजाज फाइनेंस में बजाज फिनसर्व की 51.34% हिस्सेदारी है.
IPO लाने की क्या है वजह?'
RBI के प्रावधानों के मुताबिक अपर लेयर NBFC कैटेगरी में आने वाली कंपनियों को सितंबर 2025 तक खुद को बाजार मे लिस्ट कराना होगा. इससे पहले मई में ही ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस को लेकर एक अनुमान जारी किया था. इसमें कहा गया था कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस अगले साल बाजार में लिस्ट होगी. IPO के लिए प्राइस 550 से 570 रुपए के बीच हो सकता है. 31 मार्च 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार बजाज हाउसिंग फाइनेंस 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का असेट मैनेज करता है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
