Bajaj Housing Finance IPO Allotment Status: बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर इक्विटी मार्केट में लिस्टिंग के लिए तैयार है. पब्लिक इश्यू को निवेशक हाथोंहाथ लिया, जोकि अंतिम दिन 67 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. इश्यू में जारी 68.60 करोड़ शेयरों के मुकाबले 4.62 हजार करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली. यानी 6560 करोड़ रुपए के IPO के लिए रिकॉर्ड 3,23,790 करोड़ रुपए की बोली लगी है. IPO 9 सितंबर से खुलकर 11 सितंबर को बंद हुआ. दमदार रिस्पांस के बाद निवेशकों की नजर अब अलॉटमेंट पर है.
Bajaj Housing Finance IPO: कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
स्टेप-1: BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर विजिट करें या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट जाएं
स्टेप- 2: सेक्शन में 'Issue Type' पर जाएं और 'Equity' ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप-3: ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Bajaj Housing Finance' को सेलेक्ट करें
स्टेप-4: अब अपना अप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर की डीटेल भरें
स्टेप-5: 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट कर दें
IPO को धमाकेदार रिस्पांस मिला
IPO के लिए इश्यू प्राइस 70 रुपए प्रति शेयर रहा. रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी RHP के मुताबिक कंपनी की योजना इश्यू के जरिए 6560 करोड़ रुपए जुटाने की है. BSE और NSE पर शेयरों की लिस्टिंग 16 सितंबर को हो सकती है. IPO में शेयरों का अलॉटमेंट 12 सितंबर को होगा. फिर रिफंड 13 सितंबर को होगा. निवेशकों को एक लॉट में 214 शेयर मिलेंगे. ग्रे मार्केट में शेयर का भाव 140 रुपए पहुंच गया है, जोकि 100% ऊपर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है.

Bajaj Housing Finance IPO subscription status
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 222.05
NIIs 43.98
रिटेल 7.41
कुल 67.43
IPO से मिली रकम का कहां होगा इस्तेमाल?
बजाज ग्रुप की कंपनी ने DRHP में बताया कि IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कैपिटल से जुड़ी जरूरतों के लिए करेगी. हाल ही में बोर्ड ने कंपनी के बाजार में लिस्ट होने के प्रस्ताव को मंजूरी किया था. साथ ही कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट पर भी विचार कर रही है. अगर प्री-IPO प्लेसमेंट होता है तो इसका साइज IPO के कुल साइज का 20% से ज्यादा नहीं होगा.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस का कारोबार
बजाज ग्रुप की पुणे बेस्ड कंपनी हाउसिंग या कमर्शियल एसेट्स खरीदने या उसका रेनोवेसन करने के इच्छुक व्यक्तियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं को फाइनेंशियल सॉल्युशंस मुहैया करता है. देशभर में कंपनी के करीब 8 करोड़ ग्राहक हैं. कंपनी, बजाज फाइनेंस की 100% सब्सिडियरी है. बजाज फाइनेंस में बजाज फिनसर्व की 51.34% हिस्सेदारी है.
IPO के लिए जून में किया था अप्लाई
बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने जून में IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे, जिसमें 4,000 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा. जबकि 3,000 करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाई जाएगी. IPO के लिए आवेदन को मार्केट रेगुलेटर ने अगस्त के शुरुआत में ही मंजूरी दे दी थी.
IPO के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, गोल्डमैन सैक्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं. जबकि सिरिल अमरचंद मंगलदास बजाज हाउसिंग फाइनेंस के कानूनी सलाहकार हैं.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
