नयी दिल्ली। नये साल में कई कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं। दूसरी तरफ पेट्रोल के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। यानी महंगी मोटरसाइकिल के बाद पेट्रोल के रेट बढ़ना आम आदमी के लिए डबल झटका है। पेट्रोल के खर्च से बचने का तरीका है कि आप बढ़िया माइलेज वाली मोटरसाइकिल खरीदें। इससे होगा ये कि आप एक लीटर पेट्रोल में ज्यादा से ज्यादा सफर कर सकते हैं। अब रहा सवाल मोटरसाइकिल की कीमत का तो हम आपको यहां हीरो, बजाज और टीवीएस की उन बाइकों की जानकारी देंगे, जिनकी कीमत 60 हजार रु तक है। ये मोटरसाइकिलें आपको 90 किमी तक का माइलेज देंगी। नये साल में कम बजट में दमदार माइलेज वाली मोटरसाइकिल खरीदना ही अक्लमंदी है।
बजाज प्लेटिना
इस लिस्ट में पहला नंबर है बजाज प्लेटिना का। बजाज प्लेटिना 100 ईएस ड्रम को आप 59,859 रु (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर खरीद सकते हैं। बजाज प्लेटिना में 4-स्ट्रोक डीटीएसआई सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बजाज प्लेटिना का इंजन 7.9 पीएस की पावर और 8.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। जहां तक माइलेज का सवाल है तो बजाज प्लेटिना 1 लीटर पेट्रोल में 90 किलोमीटर तक चल सकती है।
बजाज सीटी
बजाज सीटी दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें सीटी 100 और सीटी 110 शामिल हैं। इन दोनों बाइकों को ही 47,654 रु (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर खरीदा जा सकता है। सीटी 100 में 102 सीसी वाला 4-स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मौजूद है, जो 7500 आरपीएम पर 5.81 केडब्लू की पावर और 5500 आरपीएम पर 8.34 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। बता दें कि ये बाइक भी अधिकतम 90 किमी तक का माइलेज दे सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड भी 90 किमी ही है। सीटी 110 में 115 सीसी का 4-स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 8.6 पीएस की पावर और 9.81 का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
हीरो एचएफ डीलक्स
हीरो एचएफ डीलक्स का रेट 51,200 रु से लेकर 60,025 रु तक है। माइलेज के लिहाज से भी ये बाइक काफी बढ़िया। हीरो एचएफ डीलक्स 60 से 70 किमी तक का माइलेज देने की क्षमता रखती है। इस मोटरसाइकिल में 97.2 सीसी का इंजन है, जो 5.9 केडब्लू की पावर और 8.5 एनएम का टॉर्क पैदा कर सकता है। हीरो एचएफ डीलक्स का लुक भी काफी शानदार माना जाता है।
टीवीएस स्पोर्ट
इसकी गिनती टीवीएस की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में होती है। अच्छी बात ये है कि इसकी मैंटेनेंस लागत काफी कम रहती है। टीवीएस स्पोर्ट की कीमत 56,100 रु है। टीवीएस स्पोर्ट में 109 सीसी का इंजन दिया गया है। ये 8.18 बीएचपी की पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है।
बजाज की 60000 रु से कम कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- बजाज प्लेटिना 100 : 50,464 रुपये से शुरू
- बजाज सीटी 100 : 47,654 रुपये से शुरू
- बजाज डिस्कवर 110 : 53,619 रुपये से शुरू
- बजाज डिस्कवर 125 : 58,496 रुपये से शुरू
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications