नई दिल्ली, अप्रैल 25। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग बंद करने के कुछ ही दिनों बाद, बजाज ऑटो ने इस स्कूटर की कीमतों में 27,620 रु तक की बढ़ोतरी की है। बजाज चेतक प्रीमियम की कीमत में 24,620 रु की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसके अर्बन वैरिएंट का दाम 24,620 रु बढ़ाया गया है। बजाज चेतक प्रीमियम की कीमत अब 144,620 रु है जबकि चेतक अर्बन की कीमत 142,620 रु हो गयी है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, पुणे हैं। इस समय कंपनी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को केवल पुणे और बेंगलुरु में बेचती है। हाल ही में बजाज ने अपनी बाइकों के दाम भी बढ़ाए हैं। नये वित्त वर्ष में हीरो सहित बजाज और टीवीएस जैसी कंपनियों ने कुछ मॉडल महंगे कर दिए हैं। अगर आप बजाज की कोई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो पहले प्राइस लिस्ट चेक कर लें।
बजाज की बाइकों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
55 हजार रु से कम कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- बजाज सीटी 100 : 49152 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 100 : 52,915 रुपये से शुरू
- बजाज सीटी 110 : 54138 रुपये से शुरू
75,000 रु से कम कीमत वाली बाइकें :
- बजाज प्लेटिना 110 एच गियर : 63,424 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 125 नियोन : 73363 रुपये से शुरू
1.10 लाख रु से सस्ती बाइकें :
- बजाज पल्सर एनएस 125 : 93,690 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 150 : 95,872 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 180 : 1.09 लाख रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 : 1.04 लाख रुपये से शुरू
1.30 लाख रु से सस्ती बाइकें :
- बजाज पल्सर एनएस160 : 1.11 रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर क्रूज 220 : 1.27 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 220एफ : 1.28 लाख रु से शुरू
बजाज की 2.10 लाख रु से सस्ती मोटरसाइकिलें :
- बजाज पल्सर एनएस200 : 1.35 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर आरएस200 : 1.57 लाख रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 250 : 1.70 लाख रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 400 : 2.07 लाख रुपये से शुरू (- बजाज का इकलौता ई-स्कूटर चेतक : 1.15 लाख रु से शुरू)
बजाज की जल्द लॉन्च वाली मोटरसाइकिलें और उनका अनुमानित रेट :
- बजाज पल्सर 250 : 1.20 लाख
- बजाज एवेंजर 400 : 1.50 लाख रु
- बजाज एनएस 250 : 1.60 लाख रु
- बजाज पल्सर आरएस400 : 1.70 लाख रु
- बजाज 2021 पल्सर एनएस 160 : 1.10 लाख रु
बजाज की मार्च सेल्स
बजाज ऑटो ने मार्च 2020 में 2,42,575 इकाइयों की तुलना में मार्च 2021 में 3,69,448 इकाइयों की कुल बिक्री हासिल की। यानी इसकी मार्च बिक्री में साल दर साल आधार पर 52% की वृद्धि दर्ज की गई। मार्च 2021 के महीने के लिए कुल बिक्री में इसकी घरेलू बिक्री 1,98,551 यूनिट्स और निर्यात 1,70,897 यूनिट्स का रहा। मार्च 2020 के मुकाबले कंपनी की घरेलू बिक्री में 70 फीसदी और निर्यात में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। पूरे वित्त वर्ष में देखें तो 2020-21 में इसकी कुल बिक्री 14% घटकर 39,72,914 इकाई रही। वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी ने कुल 46,15,212 इकाइयां बेची थीं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications