नयी दिल्ली। लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील मिलने के साथ ही ऑटो कंपनियों की सेल्स पटरी पर लौटती दिख रही है। अप्रैल काफी खराब रहा था, मगर मई में कार, मोटरसाइकिल कंपनियों के लिए हालात थोड़े बेहतर हुए हैं। मगर मई में एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला है। दरअसल मोटरसाइकिलों की सेल्स के मामले में मई महीने में बजाज ऑटो ने हीरो मोटोकॉर्प को पछाड़ दिया। हीरो देश में सबस ज्यादा मोटरसाइकिल बेचने वाली कंपनी है, मगर मई में बजाज ने बाजी मारी। आइये जानते हैं किस कंपनी की सेल्स कितनी रही।
सेल्स में आगे निकली बजाज
मई में हीरो मोटोकॉर्प ने कुल 112,682 यूनिट्स दोपहिया वाहन बेचे। इनमें 6644 स्कूटर और 106,038 मोटरसाइकिल शामिल हैं। वहीं बजाज ने पिछले महीने कुल 112798 दोपहिया वाहन बेचे। जैसा कि आंकड़ों से साफ पता चलता है कि दोनों कंपनियों की सेल्स में ज्यादा फर्क नहीं है, मगर बजाज आगे रही है। वैसे अगर पिछले साल के मुकाबले तुलना करें तो दोनों कंपनियों की सेल्स में काफी गिरावट दर्ज की गई, जिसका सीधा कारण लॉकडाउन है। पिछले साल मई में बजाज ऑटो ने 365,068 दोपहिया वाहन बेचे थे, जबकि हीरो की सेल्स इससे कहीं ज्यादा 652,028 यूनिट्स रही थी।
घरेलू बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन
घरेलू बाजार में देखें तो 112,682 यूनिट्स में से 108,848 यूनिट्स हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में बेचीं, जबकि बाकी 3,834 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। वहीं बजाज ऑटो घरेलू बाजार में सिर्फ 39,286 यूनिट्स बेच सकी, जबकि इसने 73,512 यूनिट्स का निर्यात किया। लगातार छठे महीने, बजाज के दोपहिया वाहनों का निर्यात घरेलू सेल्स से ज्यादा रहा। पल्सर जैसी दमदार मोटरसाइकिल बनाने वाली बजाज भारत की तुलना में भारत के बाहर अधिक वाहन बेच रही है। हीरो के उलट, जो मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाती है, बजाज ऑटो की बिक्री, इस समय मुख्य रूप से मोटरसाइकिलों के सहारे चल रही है। इसने हाल ही में बजाज ई-चेतक लॉन्च किया है।
कार सेगमेंट में बड़ा उलटफेर
इससे पहले कार सेगमेंट में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मई के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा किसी एक मॉडल की यूनिट्स बेचने के मामले में हुंडई ने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति को पछाड़ दिया। मई 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही हुंडई की क्रेटा। हुंडई ने इसकी 3212 यूनिट्स बेचीं। मई में क्रेटा एकमात्र मॉडल रहा जिसने 3000 यूनिट्स सेल्स का आंकड़ा पार किया। मई 2020 में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही मारुति की अर्टिगा। अर्टिगा की मई में कुल 2353 यूनिट्स बिकीं। बाकी सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में मारुति सुजुकी डिजायर, महिंद्रा बोलेरो, मारुति सुजुकी ईको, किया सेल्टोस, मारुति सुजुकी बलेनो, मारुति सुजुकी ऑल्टो, टाटा अल्ट्रॉज, और महिंद्रा एक्सयूवी300 शामिल रहीं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
