Bajaj Finserv Block Deal: बजाज फिनसर्व लिमिटेड से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है। बजाज ग्रुप की कंपनी- बजाज फिनसर्व लिमिटेड में एक डील होने वाली है। ये ब्लॉक डील कुल मिलाकर ₹5,506 करोड़ की रहेगी।

₹5,828 करोड़ की ब्लॉक डील
CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक बजाज फिनसर्व लिमिटेड में प्रमोटर कंपनियां बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और जमनालाल सन्स ने करीब ₹5,828 करोड़ की ब्लॉक डील की और इस सौदे के तहत उन्होंने कंपनी की करीब 1.94% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह डील ₹1,880 प्रति शेयर की मिनिमम कीमत पर रही है। डील का बेस साइज ₹4,750 करोड़ रखा गया है, और इसमें ₹1,078 करोड़ का अतिरिक्त ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल है।
कंपनी में हिस्सेदारी
मार्च तिमाही के अंत तक, बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड की बजाज फिनसर्व में 39.03% हिस्सेदारी थी, जबकि जमनालाल सन्स के पास 9.7% हिस्सेदारी थी। ये आंकड़े स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार हैं।
कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे
चौथी तिमाही में बजाज फिनसर्व का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 14% बढ़कर ₹2,417 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹2,119 करोड़ था। कंपनी की कंसोलिडेट नेट इनकम भी बढ़कर ₹35,596 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹32,042 करोड़ थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025 में बजाज फिनसर्व का नेट प्रॉफिट 9% बढ़कर ₹8,872 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹8,148 करोड़ था। कंपनी की कंसोलिडेट नेट इनकम इस दौरान बढ़कर ₹1.33 लाख करोड़ हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹1.10 लाख करोड़ थी।
बजाज फिनसर्व के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹1 प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कुल डिविडेंड राशि ₹159.67 करोड़ रहेगी, जो पिछले साल के बराबर है।
कंपनी के शेयर्स का हाल
पिछले ट्रेडिंग सेशन में बजाज फिनसर्व के शेयर बीएसई पर 1943.50 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए। बीएसई पर आज शुक्रवार को कंपनी के शेयर सुबह 9:35 बजे पर 0.77% लुढ़कर 1928.50 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। आज बीएसई पर कंपनी के शेयर्स 1969.85 रुपये के लेवल पर ओपन हुए।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications