नई दिल्ली, फरवरी 7। एफडी, पोस्ट ऑफिस की कोई स्कीम और यहां तक कि म्यूचुअल फंड भी आपको उतना रिटर्न नहीं दे सकते, जितना शेयर बाजार दे सकता है। क्योंकि रिटर्न हजारों फीसदी और कुछ सालों में लाखों फीसदी तक जा सकता है। यहां पैसा लगाना भी आसान है। बस शुरुआत में रिसर्च कीजिए कि कौन सी कंपनी आपको लंबे समय में बढ़िया रिटर्न दे सकती है। एक बार निवेश कीजिए और भूल जाइए। हां समय समय पर चेक करते रहिए। कंपनी बढ़िया मिलेगी तो आपको लंबे समय में तगड़ा रिटर्न देगी और लाखों रु के निवेश को आसानी से करोड़ों रु में तब्दील कर देगी। यहां हम एक ऐसी ही कंपनी के बारे में बात करेंगे।
बजाज फाइनेंस ने बनाया मालामाल
अगर आपको लाखों रु को करोड़ों रु में तब्दील करना है तो 8-10 सालों का इंतजार करना पड़ सकता है। मगर देखा जाए तो इंतजार कुछ भी नहीं। बजाज फाइनेंस लाखों रु को करोड़ों रु में तब्दील करने वाली कंपनी है। इस कंपनी के शेयर ने सालों साल में बहुत तगड़ा रिटर्न दिया है। बता दें कि यह पिछले 12 सालों में इसने 23720 फीसदी का रिटर्न दिया है।
पैसा कर दिया 237 गुना
23720 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि जिन लोगों ने 12 साल पहले बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होगा, उनकी निवेश राशि आज के समय में 237 गुना बढ़ कर 2.37 करोड़ रु हो गयी होगी। फरवरी 2010 में बजाज फाइनेंस का शेयर सिर्फ 29.1 रु के भाव पर था, जो आज 6980 रु के आस-पास है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शेयर ने कितना भारी रिटर्न दिया है।
20 साल का रिटर्न
20 साल का रिटर्न आपको हैरान कर सकता है। बजाज फाइनेंस के शेयर ने 20 सालों में 1.21 लाख फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। जुलाई 2022 में कंपनी का शेयर 5.75 रु पर था। 1.21 लाख फीसदी रिटर्न का मतलब है 1210 गुना पैसा करना। इस तरह तो किसी निवेशक के 1 लाख रु अब 12.10 करोड़ रु से अधिक हो गए होते। तो आप समझे कि शेयर मार्केट में समय का कितना महत्व है।
सब्र और कंपनी
बजाज फाइनेंस आज देश की दिग्गज फाइनेंस कंपनियों में से एक है। ये एक बड़े ग्रुप यानी बजाज ग्रुप की कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल भी 4 लाख करोड़ रु से अधिक है। आपको ऐसी ही कोई कंपनी चुननी है, जो फ्यूचर में ग्रोथ हासिल कर सकती है। इसके लिए रिसर्च करें और जानकारों की मदद लें। ब्रोक्रेज फर्म की सलाह भी ली जा सकती है। बढ़िया शेयर चुन कर इंतजार करें। पीएफ आदि से हट कर शेयर बाजार में अपने रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग करें। आपको नुकसान हुआ भी तो इतना होगा कि आप झेल सकें। मगर फायदा हुआ तो आपकी तो क्या आपके बच्चों की भी लाइफ बन जाएगी।
जोखिम भी रहता है
ये बात हर शेयर बाजार का जानकार कहता है कि शेयर बाजार में जोखिम रहता है। ये बात सही भी है कि क्योंकि शेयर बाजार पर आम तौर पर हर छोटी से छोटी खबर का भी असर पड़ सकता है। पर यदि आप जोखिम ले सकते हैं तो शेयर बाजार से बेहतर कुछ नहीं। मगर हमेशा ये ध्यान रहे कि किसी शेयर में पैसा लगाने से पहले उसके बारे में जानें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications