Bajaj Finance Q1 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में NBFC सेक्टर की कंपनी बजाज फाइनेंस ने नतीजे जारी किए हैं. बजाज फाइनेंस को अप्रैल से जून के दौरान 3,912 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है. इस दौरान नेट इंट्रेस्ट इनकम यानी NIIs 8365 करोड़ रुपए रही.
मुनाफा और कमाई दोनों बढ़े
एक्सचेंज फाइलिंग में बजाज फाइनेंस ने बताया कि मुनाफा सालाना आधार पर 3,436.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,912 करोड़ रुपए रही. इसमें 13.8% की पॉजिटिव ग्रोथ दिखी. NII भी 24.5% बढ़कर 8,365 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 6,718.6 करोड़ रुपए थी. ग्रॉस NPA 0.86% रही, जोकि पिछली तिमाही में 0.85% थी. नेट NPA भी 0.37% से बढ़कर 0.38% पर पहुंच गई है.

शेयर जारी है लगातार कमजोरी
बजाज फाइनेंस का प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो तिमाही आधार पर घटा है. ये अप्रैल से जून के दौरान 56% रहा, जोकि पिछली तिमाही में 57% था. बता दें कि नतीजों से पहले शेयर गिरकर बंद हुआ. BSE पर आज शेयर सवा दो फीसदी की गिरावट के साथ 6732.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर पिछले 1 साल से कमजोर प्रदर्शन दिखा रहा. इस दौरान इसका रिटर्न 11% निगेटिव रहा.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
