Bonus Alert: घरेलू शेयर बाजार तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में प्रमुख इंडेक्स दायरे में कारोबार कर रहे. चुंकि नतीजों का सीजन चल रहा, तो मार्च तिमाही के रिजल्ट्स के चलते भी स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल रहा. इसी वजह से आज 30 अप्रैल को बजाज ग्रुप की दो कंपनियां बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर फोकस में रहे. इनमें 5-5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इसमें केवल बजाज फाइनेंस की बात करें तो कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स के लिए Q4 रिजल्ट्स के साथ ट्रिपल धमाका किया है, जिसमें डिविडेंड, बोनस और स्टॉक स्प्लिट बांटने का ऐलान शामिल है.
9 साल बाद बांटेगी बोनस
बजाज फाइनेंस ने एक्सचेंज को नतीजों की जानकारी 29 अप्रैल को दी. नतीजों के बाद शेयर में तेज करेक्शन देखने को मिला. यह बुधवार को 5.18 फीसदी गिरकर 8618.05 रुपए पर बंद हुआ. इससे पहले नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी यानी NBFC ने 9 साल में पहली बार बोनस शेयर का ऐलान किया है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को मौजूदा शेयर पर 4 फ्री स्टॉक बांटने का ऐलान किया है. बजाज फाइनेंस ने शेयरहोल्डर्स के लिए आखिरी बार 2016 में बोनस बांटने का ऐलान किया था. इसके तहत हर 1 शेयर पर 1 फ्री स्टॉक बांटा था.

स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का ऐलान
बाजार को दी जानकारी में बजाज फाइनेंस ने बताया कि बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट को भी मंजूरी दे दी है. इसके तहत 2 रुपए के फेस वैल्यू वाले शेयर को तोड़कर 1-1 रुपए के फेस वैल्यू वाले शेयर में अलग कर देगा. इससे पहले 2016 में भी बजाज फाइनेंस 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले शेयर को तोड़कर 2-2 रुपए फेस वैल्यू 5 शेयरों में विभाजित कर दिया था.
बजाज फाइनेंस के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए 44 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मंजूरी दी है. यह कंपनी की ओर से अब तक का सबसे बड़ा फाइनल डिविडेंड है. पिछले साल अपने आईपीओ के जरिए बजाज हाउसिंग फाइनेंस में कुछ हिस्सेदारी बेचने से हुए फायदे की वजह से 12 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड बांटा था. इससे कुल डिविडेंड की रकम 56 रुपए प्रति शेयर हो गया है.
बजाज फाइनेंस का स्टॉक परफॉर्मेंस
BSE पर बजाज फाइनेंस का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ. शेयर पर नतीजों का असर दिखा. इसका 52-वीक हाई लेवल 9709.75 रुपए है. जबकि एक साल सबसे निचला स्तर 6376.55 रुपए है. शेयर ने 2025 में अब तक 24% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 5 साल की अवधि में शेयर ने 270 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. जबकि 10 साल की अवधि में शेयर प्राइस 2050 फीसदी तक उछला है.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
