
Bajaj Dominar 400 : बजाज ऑटो प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनियों में गिनी जाती है। इसके पास ढेर सारी मोटरसाइकिलें हैं। इनमें कई दमदार और पावरफुल बाइकें भी शामिल हैं। इन्हीं में से एक है डोमिनार 400 मोटरसाइकिल। यदि आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो ये समय बहुत परफेक्ट हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बजाज अपनी इस दमदार मोटरसाइकिल पर भारी छूट दे रही है। आगे जानिए क्या है यह ऑफर।
कितनी मिल रही छूट
बजाज अपनी डोमिनार इस बाइक पर 25,000 रुपये की छूट दे रही है। ध्यान रहे कि ये ऑफर सीमित अवधि के लिए है। बता दें कि कंपनी बीएस 6 स्टेज 2-कंप्लायंट मोटरसाइकिलों के लिए जगह बनाने के लिए बीएस-6 बाइक इन्वेंट्री को खाली करने के लिए ये ऑफर पेश कर रही है। इसके तहत चुनिंदा बजाज ऑटो डीलरशिप पर नए ऑफर्स की घोषणा की गई है। नए एमिशन नॉर्म्स 1 अप्रैल, 2023 से लागू हो रहे हैं।
कितनी कीमत पर मिल रही ये बाइक
लेटेस्ट ऑफर के साथ नई डोमिनार 400 की प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत 1,99,991 रुपये तय की गई है। इस ऑफर के साथ इस गाड़ी को खरीदना आसान हो गया है। बता दें कि सीमित समय के डिस्काउंट ऑफर के अलावा टू-व्हीलर में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।
जानिए बाइक के फीचर्स
बात करें डोमिनार के फीचर्स की तो मोटरसाइकिल के सेंटर में ओवरहेड कैम्शैफ्ट, लिक्विड कूल्ड तकनीक वाला 373 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस फ्यूल इंजेक्टेड यूनिट को 8,800 आरपीएम पर 29.4 किलोवाट (40 बीएचपी) की अधिकतम पावर जनरेट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो 6,500 आरपीएम पर 35 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट कर सकता है। यह इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है।
क्या-क्या हैं सुविधाएं
नई डोमिनार 400 को उन बाइकर्स की जरूरतों के तहत बनाया गया है जो लंबी यात्राओं के सफर करना पसंद करते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने इससे पहले बाइक में टूरिंग एक्सेसरीज की एक सीरीज भी शामिल की है। इनमें लॉन्ग वाइज़र, हैंड गार्ड, इंजन बैश प्लेट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, लेग गार्ड, कैरियर + बैक स्टॉपर, नेविगेशन स्टे और सैडल स्टे शामिल हैं। मोटरसाइकिल पर लंबे सफर को अधिक आरामदायक बनाने के लिए इन सभी पार्ट्स को जोड़ा गया है।

कहां-कहां मिल रही छूट
डिस्काउंट जहां मिल रहा है, उनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु शामिल हैं। इन शहरों में चुनिंदा डीलरशिप पर डिस्काउंट ऑफर की पुष्टि कर दी गई है। अधिक डिटेल जानने के लिए आप अपनी करीबी बजाज डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि अपकमिंग एमिशन स्टैंटर्ड को देखते हुए और भी बाइक कंपनियां अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही हैं। बता दें कि कमजोर निर्यात के कारण जनवरी में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 21 प्रतिशत घटकर 2.8 लाख इकाई रह गई। कुल घरेलू बिक्री, हालांकि, जनवरी 2022 में 1.4 लाख इकाइयों की तुलना में पिछले महीने में 16 प्रतिशत बढ़कर 1.7 लाख इकाई हो गई। इस बीच, निर्यात, साल-दर-साल 47 प्रतिशत घटकर 1.1 लाख इकाई रह गया। कंपनी ने जनवरी 2022 में कुल 2.1 लाख वाहनों को अलग-अलग विदेशी बाजारों में भेजा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
