नई दिल्ली, फरवरी 21। भारत में बजाज की बाइकों-स्कूटरों की कीमत 52,510 रुपये से शुरू होती है। बजाज भारत में 19 नए मॉडल पेश करती है जिसमें सबसे लोकप्रिय बाइक पल्सर एनएस200, पल्सर 125 और पल्सर 150 हैं। बजाज की सबसे महंगी बाइक डोमिनार 400 है, जिसकी कीमत 2,17,024 रुपये है। बजाज मोटरसाइकिल भारत में सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनियों में से एक है। पुणे में स्थित बजाज के चाकन, महाराष्ट्र के वालुज और उत्तराखंड के पंतनगर में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। अकुर्दी, पुणे में इसका सबसे पुराना प्लांट वर्तमान में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस और आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) सेंटर है। बजाज वर्तमान में अपने प्रोडक्ट्स को दो फॉर्मेट्स के माध्यम से बेचती है। इनमें बजाज शोरूम जो बजाज की सभी बाइक बेचता है और प्रोबाइकिंग शोरूम, जो केटीएम और कावासाकी की बाइक बेचता है, शामिल हैं। यदि आप बजट के बाद बजाज की कोई नयी बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो पहले कंपनी की नयी प्राइस लिस्ट चेक करें।
बजाज की बाइकों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
65 हजार रु से कम कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- बजाज सीटी 100 : 52510 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 100 : 52,861 रुपये से शुरू
- बजाज सीटी 110 : 56483 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 110 : 63422 रुपये से शुरू
1 लाख रु से कम कीमत वाली बाइकें :
- बजाज पल्सर 125 : 77686 रु से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस 125 : 99635 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 150 : 99093 रुपये से शुरू
1.20 लाख रु से सस्ती बाइकें :
- बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 : 1,07,221 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 180 : 1,14,789 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस160 : 1,16,132 रुपये से शुरू
1.40 लाख रु तक कीमत वाली बाइकें :
- बजाज एवेंजर क्रूज 220 : 1,31,226 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 220एफ : 1,31274 रु से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस200 : 1,36,236 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एन250 : 1,39,500 रु से शुरू
बजाज की सबसे महंगी मोटरसाइकिलें :
- बजाज पल्सर एफ250 : 1,41,255 रु से शुरू
- बजाज पल्सर आरएस200 : 1,59,345 रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 250 : 1,67,149 रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 400 : 2,17,024 रुपये से शुरू (- बजाज का इकलौता ई-स्कूटर चेतक : 1,38,992 लाख रु से शुरू)
बजाज की जल्द लॉन्च वाली मोटरसाइकिलें और उनका अनुमानित रेट :
- बजाज एनएस 250 : 1.45 लाख रु
- बजाज एवेंजर 400 : 1.50 लाख रु
- बजाज 2022 चेतक : 1.60 लाख रु
- बजाज पल्सर आरएस400 : 1.70 लाख रु
बजाज की जनवरी बिक्री
बजाज ऑटो ने जनवरी में 1,35,496 इकाइयों की बिक्री दर्ज की, जो साल-दर-साल घरेलू बिक्री में 14 प्रतिशत की गिरावट है। दोपहिया निर्माता ने पिछले साल इसी अवधि में 1,57,404 यूनिट्स की बिक्री की थी। मासिक आधार पर, कंपनी ने दिसंबर 2021 में 1,27,593 इकाइयों की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी के पिछले महीने निर्यात में भी 17 प्रतिशत की गिरावट आई। इसने पिछले साल जनवरी में 2,27,532 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने 1,87,934 इकाइयों का निर्यात किया। पिछले महीने बजाज ने 1,91,176 यूनिट्स का निर्यात किया। जनवरी में कुल 3,23,430 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कुल बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
