नई दिल्ली, दिसंबर 15। भारत का टू व्हीलर सगेमेंट काफी बढ़ा है। इसमें कई तरह की शानदार और दमदार बाइकें हैं। इन्हीं में आपको बढ़िया माइलेज वाली बाइक भी मिल जाएगी। पर माइलेज के बाद हमारे देश में क्रूजर बाइकों को काफी पसंद किया जाता है। युवाओं में इन बाइकों का क्रेज काफी अधिक है। हालांकि यह बाइकें महंगी होती हैं और अधिक कीमत होने के चलते लोग इन्हें खरीद नहीं पाते। पर एक तरीका ये है कि आप सेकंड हैंड क्रूजर बाइक खरीद लें। हम आपको एक बजाज एवेंजर स्ट्रीट 220 के सैकंड हैंड मॉडल की जानकारी देंगे, जो बहुत कम कीमत पर उपलब्ध है।
नयी का दाम कितना
बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट का यदि आप नया मॉडल खरीदते हैं तो आपको 1.32 लाख रुपये की जरूरत होगी। मगर इसका एक पुराना मॉडल 33 हजार रु में मिल सकता है। जी हां ये पुराना मॉडल आपको मिलेगा बाइक्स 24 पर। ये एक ऐसी ऑनलाइन साइट है, जिस पर आप पुरानी बाइकें खरीद और बेच सकते हैं। यहीं पर सेकंड हैंड क्रूजर बाइक बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट को आप 33 हजार रु में खरीद सकते हैं।
कितना पुराना है मॉडल
इस समय बाइक्स 24 पर बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट का सेकंड हैंड मॉडल बिक रहा है वो 2016 का है। एक और अहम बात कि यह बाइक अभी तक 27,232 किमी ही चली है। बाइक को पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। बाइक दिल्ली में रजिस्टर्ड है। अच्छी बात यह है कि यदि कोई इस बाइक को खरीदता है तो उसे बड़े फायदे मिलेंगे। आगे जानिए कि वे 2 फायदे क्या हैं।
मनी बैक गारंटी का फायदा
मनी बैक गारंटी प्लान में होता यह है कि यदि कोई इस बाइक को खरीदे और 7 दिनों की अवधि में उसे ये बाइक पसंद न आए तो इसमें कोई खराबी निकल आए तो बाइक को वापस कर पूरा पैसा हासिल किया जा सकता है। कंपनी आपके द्वारा दिए गए पैसों में कोई कटौती नहीं करेगी। आपको पूरी पेमेंट वापस की जाएगी। एक और फायदा है वारंटी का। इस बाइक पर पूरे एक साल की वारंटी मिलेगी।
कैसा है इंजन
बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट में बजाज ने सिंगल सिलेंडर वाला 220 सीसी का इंजन दिया है। ये इंजन 19.03 पीएस की पावर और 17.55 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। बाइक का इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इंजन ऑयल कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक पर बेस्ड है।
ट्यूबलैस हैं टायर
बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की। फ्रंट व्हील में डिस्क और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक के साथ बजाज अवेंजर 220 में ट्यूबलेस टायर मौजूद हैं। बात करें बजाज की सेल्स की तो नवंबर 2020 में बेची गई 1,88,196 इकाइयों की तुलना में कंपनी की घरेलू बिक्री घटकर 1,44,953 इकाई रह गई। नवंबर 2020 में निर्यात की गई 1,96,797 इकाइयों के मुकाबले पिछले महीने में 2 प्रतिशत घटकर 1,93,520 इकाई रह गया। इसकी बॉक्सर सबसे अधिक निर्यात की जाने वाली मोटरसाइकिल रही। इसकी नवंबर 2021 में कमर्शियल वाहनों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 40,803 इकाई हो गई, जो नवंबर 2020 में बेची गई 37,247 इकाई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications