नई दिल्ली, अक्टूबर 30। भारत में एक से एक सस्ती बाइक उपलब्ध है। मगर हेवी बाइक पसंद करने वालों के लिए भी भारत में एक से एक शानदार कई बाइकें मौजूद हैं। इन्हीं से एक है बजाज अवेंजर 220। बजाज अवेंजर 220 एक पॉपुलर क्रूजर मोटरसाइकिल है। इस बाइक में दमदार इंजन है। पर इसकी कीमत भी काफी अधिक है। ये बाइक खरीदने के लिए आपको 1 लाख रु से भी अधिक की जरूरत होगी। पर यदि आप बजाज अवेंजर 220 के सेकंड हैंड मॉडल से काम चलाना चाहते हैं तो वो आपको बहुत कम दाम पर मिल जाएगा।
होगी 1 लाख रु की बचत
जैसा कि हमने कि बजाज अवेंजर 220 का नया मॉडल खरीदने के लिए आपको 1.32 लाख रुपये की जरूरत होगी। मगर इस बाइक का सेकंड हैंड मॉडल सिर्फ 33 हजार रु में मिल रहा है। जी हां, इस तरह आप 1 लाख रु की बचत कर सकते हैं। ये बाइक सिंगल सिलेंडर वाले 220 सीसी के इंजन से लैस है, जो ऑयल कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक पर बेस्ड है। आगे जानिए कि कहां इस बाइक का इतना सस्ता मॉडल बिक रहा है।
जानिए इंजन की खासियत
बजाज अवेंजर 220 में जो इंजन दिया गया है, वो 19.03 पीएस की पावर और 17.55 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ये इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। अब बात करते हैं बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की। फ्रंट व्हील में डिस्क और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक के साथ बजाज अवेंजर 220 में ट्यूबलेस टायर मौजूद हैं।
कहां बिक रहा पुराना मॉडल
बजाज एवेंजर 220 का सेकंड हैंड मॉडल बाइक 24 पर लिस्ट किया गया है। इस बाइक के सेकंड हैंड मॉडल को बाइक 24 पर महज 33 हजार रु में बेचा जा रहा है। ये बाइक 45 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। एक और अहम बात बता दें कि बजाज एवेंजर 220 का जो पुराना मॉडल बेचा जा रहा है वो 2016 का है। इस बाइक को पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है।
कितनी चली है यह बाइक
बाइक 24 पर बिक रहा बजाज एवेंजर 220 का जो सेकंड हैंड मॉडल बिक रहा है वे 27000 किलोमीटर चल से कुछ अधिक चला है। दिल्ली में रजिस्टर हुई इस बाइक को खरीदने पर दो बड़े फायदे मिलेंगे। पहला कि कंपनी आपको 1 साल की वारंटी देगी। जबकि आपको सात दिन की मनी बैक गारंटी भी मिलेगी। मनी बैक गारंटी के तहत सात दिन के भीतर बाइक पसंद न आने पर आप इसे लौटा सकते हैं। आपको उस स्थिति में पूरा पैसा वापस मिलेगा।
बजाज की सितंबर सेल्स
सितंबर 2020 की तुलना में सितंबर 2021 में बजाज ऑटो की बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। बजाज ने पिछले महीने 361,036 दोपहिया वाहनों की बिक्री की, जबकि सितंबर 2020 में 404,851 इकाइयों की बिक्री हुई। कंपनी ने सितंबर 2021 में घरेलू स्तर पर 173,945 दोपहिया वाहन बेचे, जो पिछले साल सितंबर में बेची गई 219,500 इकाइयों की तुलना में 21 प्रतिशत कम है। पिछले महीने इसने 187,091 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया। पिछले साल सितंबर में इसने 185,351 यूनिट्स का निर्यात किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications