नई दिल्ली, जुलाई 11। बजाज ऑटो ने अपनी दोपहिया वाहनों के रेंज के कुछ मॉडल्स की कीमते बढ़ाई हैं। कुछ चुनिंदा टू-व्हीलर मॉडलो पर बढ़े दाम जुलाई से लागू भी हो गई हैं। बजाज ऑटो ने प्लैटिना से लेकर सीटी 110 तक और बजाज पल्सर से लेकर डोमिनार तक के दामों में इजाफा किया है। बजाज ने टू-व्हीलर के कुछ मॉडल्स का दाम बढ़ाने के पिछे बढ़ती महंगाई और उससे बढ़ते उत्पादन की कीमतों को कारण बताया है। बजाज के इस फैसले के बाद जुलाई से ही यह वाहन महंगे हो गए हैं।
365 रुपए से 14749 रुपए तक बढ़ी कीमत
बजाज ऑटो ने बाइक्स के दामों में 365 रुपये से लेकर 14749 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है। यह दामों में इजाफा कुछ चुनिंदा रेंज के मॉडल्स पर ही है। अगर आप बजाज की बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको दोपहिया वाहनों के बढ़े कीमतों को जान लेना चाहिए।
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक
कंपनी ने बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ाई है। बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 12749 रुपये की बढ़ोतरी की है।
पल्सर के सभी रेंज के बढ़े है दाम
बजाज ने पल्सर 125 के सिंगल सीट मॉडल की कीमत में 1101 रुपये का इजाफा किया है। कंपनी ने पल्सर 150 नियोन मॉडल का दाम 717 रुपये बढ़ाया है। बजाज ऑटो ने बजाज पल्सर 150 सिंगल डिस्क वैरियंट की कीमत को 716 रुपये बढ़ाया है।
बजाज पल्सर एनएस सीरीज के भी बढ़े दाम
बजाज पल्सर NS 125 रफ्तार और डिजाइन के लिए पसंद किया जाता है। बजाज ने 125 सीसी के लिए 1165 रुपए दाम बढ़ाए है। एनएस 160 सीसी के दामों में 896 रुपए तो वहीं पल्सर एनएस 200 सीसी के दामों में 1088 रुपए की बढ़त की गई है। हाल ही में लांच हुए एनएस 250 मॉडल की कीमत 1299 रुपए बढ़ाई गई है।
डोमिनार, प्लैटिना और एवेंजर के भी बढ़े है दाम
बजाज ऑटो ने बजाज डोमिनार 250 की कीमत में 6400 रुपये की बढ़ोतरी की है। डोमिनार सिरीज बजाज की एक पॉपुलर बाइक है। कंपनी ने बजाज डोमिनार 400 की कीमत में भी 1152 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।
बजाज की सबसे अधिक माइलेज देने वाली बाइक प्लेटिना के भी दाम बढ़े है। बजाज 100 सीसी के इलेक्ट्रिक स्टार्ट ड्रम ब्रेक की कीमत में 826 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
स्टाइलिश बजाज एवेंजर 160 की कीमत में भी इजाफा हुआ है। कंपनी ने 160 सीसी के दामो में 365 रुपए तो 220 सीसी के एवेंजर के दामों में 563 रुपए का इजाफा किया है।


Click it and Unblock the Notifications