Bajaj Sales Report: बजाज और हीरो दो ऐसी कंपनियां है जिनका भारतीय बाजार में बोलबाला है। हीरो की बाइक को अपनी मजबूती और हाई परफार्मेंस इंजन के लिए जाना जाता है। वहीं बजाज की बाइक में आपको बेहतर माइलेज और शानदार स्टाइलिश लुक भी मिलता है। लोगों की बजट रेंज में आने वाली इन दोनों ही कंपनियों की मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। मार्च के महीने में भी बजाज और हीरो मोटोकॉर्प के टू व्हीलर की डिमांड जबरदस्त तौर पर देखने को मिली है।
बजाज ऑटो में जहां कुल 18 परसेंट की तेजी आई है, वहीं होलसेल में 25 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में टोटल 5.5 प्रतिशत की दर से अपनी बिक्री में बढ़ोतरी की है। आगे हम आपको किस कंपनी के द्वारा कितनी यूनिट्स बेची गई है, इसके बारे में भी जानकारी देने जा रहे हैं।

बजाज ऑटो सेल्स रिपोर्ट
अगर बजाज ऑटो लिमिटेड की बात की जाए तो इसकी होलसेल मार्च के महीने में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 25 प्रतिशत तक बड़ी है जो की एक जबरदस्त उछाल है। बजाज ने कुल 3,65,904 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है। अगर बात करें मार्च 2023 की तो इस दौरान बजाज के द्वारा 2,91,567 टू व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल की बिक्री की गई थी।
मार्च में 18 प्रतिशत बढ़ी घरेलू बिक्री
मार्च 2023 से मार्च 2024 को कंपेयर किया जाए तो इस दौरान बजाज की डोमेस्टिक सेल्स में 18 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है, जो की शानदार आंकड़ा है। मार्च 2024 के महीने में बजाज ऑटो के द्वारा 2,20,393 यूनिट्स की बिक्री की गई है। पिछले साल की बात की जाए तो मार्च के महीने में बजाज के द्वारा कुल 1,86,522 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
वही मार्च के महीने में टोटल एक्सपोर्ट 39 प्रतिशत तक बढ़कर 1,45,511 यूनिट्स तक पहुंच गया है। जो मार्च 2023 में 1,05,000 यूनिट से कुछ ज्यादा था।
हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री
वहीं अगर बात की जाए हीरो मोटोकॉर्प की तो इसकी बिक्री में 5.5 परसेंट की तेजी देखने को मिली है। फाइनेंशियल ईयर 2024 में हीरो मोटोकॉर्प के द्वारा 56,21,455 यूनिट्स बेचे गए हैं। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2023 की समाप्ति के बाद हीरो मोटोकॉर्प के द्वारा कुल 53 लाख 28 हजार 546 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
वहीं अगर हीरो मोटोकॉर्प के द्वारा एक्सपोर्ट की बात की जाए तो फाइनेंशियल ईयर 2024 में 2,00,923 यूनिट्स व्हीकल को एक्सपोर्ट किया है। वहीं अगर 1 साल पहले यानी मार्च 2023 में एक्सपोर्ट के आंकड़ों की बात की जाए तो उसे समय हीरो मोटोकॉर्प के द्वारा कुल 1,72,753 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया था।
बजाज ला रही है सीएनजी बाइक
बजाज ऑटो मोबाइल्स का ध्यान हमेशा से ही किफायती और ज्यादा एवरेज देने वाली बाइक बनाने पर रहा है। फिर वह चाहे प्लैटिना हो या फिर बजाज डिस्कवर इन गाड़ियों को जबरदस्त एवरेज देने के लिए जाना जाता है। बजाज अब बाइक राइड को और भी सस्ता बनाने वाला है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि बजाज जल्द ही सीएनजी बाइक मार्केट में पेश करने जा रहा है।
सीएनजी पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ता होता है और इससे बाइक ज्यादा एवरेज भी देती है इसलिए आपका पर किलोमीटर कास्ट पेट्रोल बाइक के मुकाबले सीएनजी बाइक में काफी कम हो जाएगा। बजाज की है स्ट्रेटजी इसकी साले को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
