नयी दिल्ली। जॉब डेटा के शुरुआती अनुमान बताते हैं कि कोरोनावायरस महामारी के कारण बेरोजगारी दर 23.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इस बात का खुलासा भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (सीएमआईई) ने की है। सीएमआईई, जो कि एक व्यापार सूचना कंपनी है, साप्ताहिक आधार पर बेरोजगारी के आंकड़ों को ट्रैक करती है। इसके अनुमानों के मुताबिक 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत हो गई थी, जबकि 5 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के अनुसार बेरोजगारी दर उछल कर 23.4 फीसदी पर पहुंच गई। बता दें कि बेरोजगारी में इतनी बढ़ोतरी लॉकडाउन के दौरान दर्ज की गई है। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 24 मार्च से शुरू हुआ। कई राज्यों ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन तालाबंदी की घोषणा से पहले ही कुछ जिलों में लॉकडाउन कर दिया था।

मार्च के अंतिम सप्ताह में बढ़ी बेरोजगारी
सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार 29 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में बेरोजगारी दर 23.8 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। वहीं इसके उलट मार्च 2020 में भारत की रोजगार दर 38.2 प्रतिशत के निचले स्तर तक गिर गई। इसे सीएमआईई ने "प्रारंभिक गिरावट" कहा है। सीएमआईई ने रोजगार दर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये गिरावट जनवरी 2020 के बाद सबसे भारी गिरावट है। ऐसा लगता है कि पिछले दो वर्षों में स्थिर रहने के लिए संघर्ष करने के बाद इसने मार्च में एक जोरदार डुबकी लगाई है।
करीब 5 करोड़ लोग हुए बेरोजगार
मिंट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के पूर्व प्रमुख सांख्यिकीविद् प्रोणब सेन का अनुमान है कि लॉकडाउन शुरू होने के दो सप्ताह बाद लगभग 5 करोड़ लोगों ने अपनी नौकरी खो दी। सेन के मुताबिक कुछ लोगों को अभी के लिए घर भेजा गया है, इसलिए बेरोजगारी का वास्तविक दायरा और भी अधिक हो सकता है, जो कि कुछ समय बाद दिखाई दे सकता है। वहीं दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर हिमांशु का कहना है कि यह (बेरोजगारी आंकड़े) कुछ हद तक अपेक्षित हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
