नयी दिल्ली। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (एफआईईओ) ने सरकार को बताया है कि तेजी से फैलती कोरोनावायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के बीच भारत के निर्यात सेक्टर लगभग 1.5 लोग बेरोजगार हो सकते हैं। निर्यात सेक्टर को ऑर्डर रद्द होने के कारण दबाव का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते सेक्टर की तरफ से सरकार से एक आर्थिक पैकेज जारी करने का अनुरोध किया गया है। इतना ही नहीं एफआईईओ के अध्यक्ष शरद कुमार सराफ के मुताबिक निर्यात सेक्टर में 50 प्रतिशत तक ऑर्डर रद्द होने से इस क्षेत्र में एनपीए बढ़ने की भी उम्मीद है। इससे बैंकों पर दबाव बढ़ सकता है। एफआईईओ ने कहा है कि सरकार को निर्यातकों को कोविड-19 ब्याज मुक्त कार्यशील पूंजी टर्म लोन भी देने चाहिए ताकि मजदूरी, किराया और यूटिलिटी की लागत को कवर किया जा सके।

उत्पादन इकाइयों को मिले काम करने की अनुमति
एफआईईओ ने सरकार के सामने से सेक्टर से जुड़े कई उपाय और सुझाव रखे हैं। इनमें एक सुझाव यह भी है कि उत्पादन इकाइयों को अटके ऑर्डरों को पूरा करने के लिए न्यूनतम लेबर के साथ काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए, वरना कई इकाइयों को आने वाले दिनों में भारी नुकसान होगा। हाल ही में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने कहा था कि कोरोनावायरस के कारण 2020 में वैश्विक व्यापार में 13 से 31 प्रतिशत तक गिरावट की संभावना है। एफआईईओ ने सरकार को मार्च से मई तक 3 महीने के लिए ईपीएफओ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) फंड में भुगतान करने से छूट देने का भी अनुरोध किया।
इकोनॉमी को 100 अरब डॉलर का नुकसान
हाल ही में एक रेटिंग एजेंसी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि कोरोवायरस के कारण 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यवस्था को लगभग 100 अरब डॉलर का नुकसान होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया कि शटडाउन से रोज की लागत 4.5 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है। ज्ञात हो कि मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनोवायरस को फैलने से रोकने के लिए 14 अप्रैल तक देश में तीन सप्ताह के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
