नई दिल्ली, सितंबर 24। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आज के व्यक्त में बहुत अधिक बढ़ गया हैं। आज के समय में क्रेडिट कार्ड का उपयोग लोग शॉपिंग में तो करते ही हैं। उसके साथ बिल पेमेंट में भी इसका इस्तेमाल करते हैं। बहुत सारे ऐसे लोग हैं। जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके अपने घर का किराया भी भरते हैं। बहुत सारे प्लेटफार्म जैसे- क्रेड, पेटीएम, माई गेट ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रेंट भरने को एक फायदे का सौदा बना दिया हैं। हालांकि अब ऐसा करना महंगा पड़ने वाला हैं। बता दें आईसीआईसीआई बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड से रेंट के भुगतान करने पर अब 1 प्रतिशत शुल्क लगा दिया हैं।
फैसला इस तारीख से लागू होगा
अपने सभी कस्टमर्स को आईसीआईसीआई बैंक ने इस बारे में मंगलवार 20 सितंबर को जानकारी दे ही हैं। ये शुल्क 20 अक्टूबर से लागू हो जायेगा। ये पहली बार हैं कि किसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रेंट भरने पर चार्ज लगाने का ऐलान किया हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा हैं कि जल्दी बाकी सभी बैंक भी इसी तरह यानी क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट पर चार्ज लगाने का ऐलान कर सकती हैं।
केवल ये चार्ज अब तक लगता था
इस तरह का जो ट्रांजेक्शन होता था। उसमें अभी तक कोई भी बैंक चार्ज नहीं लेता था। इसी वजह से बहुत सारे किरायेदार क्रेड, रेड जिराफ जैसे प्लेटफार्म में रेसिपिएंट के विकल्प में मकान मालिक का बैंक अकाउंट डिटेल डाल देते थे। जिसके बाद वे क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर देते थे। इसके लिए प्लेटफार्म की तरफ से चार्ज लिया जाता था। ये चार्ज 0.46 से 2.36 प्रतिशत तक होता था। ये चार्ज मर्चेंट डिस्काउंट रेट के बदले लिया जाता था। अब क्रेडिट कार्ड से जो भी लोग रेंट का भुगतान करते है। अब उनको इस चार्ज के अलावा 1 प्रतिशत फीस अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
बैंक ने इस वजह से लगाया चार्ज
क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट में चार्ज लगाने का बैंक की तरफ से कोई वजह नहीं बताया हैं। हालांकि का जानकारों का मानना हैं कि क्रेडिट रोटेशन के लिए रेंट पेमेंट फीचर का दुरुपयोग को रोकने के लिए ऐसा किया होगा। दरअसल क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके एटीएम से जो पैसे निकाला जाता हैं। वो काफी महंगा पड़ता हैं। ग्राहकों को इसके लिए फीस के रूप में 2.5 प्रतिशत से 3 प्रतिशत तक चार्ज देना पड़ता हैं। इसके लिए बहुत सारे लोग ऐसा करते हैं। कि वे अपने दोस्त या रिश्तेदार को मकान मालिक बना देते हैं। और रेंट के नाम पे उनके अकाउंट में पैसे भेज देते है क्रेडिट कार्ड से। अब जो चार्ज लग रहा हैं। जिससे ऐसे मामले कम हो सकते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
