नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने जैसे प्रतिद्वंद्वियों भारती एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) से मुकाबला करने के लिए कई सस्ते पैक पेश कर रही है। हालांकि कंपनी ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए एक अपने एक वीआईपी पैक प्लान की कीमतों में वृद्धि भी की है। जियो ने डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पैक महंगा कर दिया है। आइए जानते हैं कितना महंगा हो गया ये प्लान और क्या हैं इसके बेनेफिट।
33 रु महंगा हुआ डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पैक
जियो ने डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पैक की कीमतों में 33 रु की बढ़ोतरी कर दी है। पहले ये प्लान 222 रु का था। इस प्लान को कुछ महीने 222 रु की कीमत पर लॉन्च किया गया था, मगर अब इस पैक की कीमत 255 रु है। ये आपक मौजूदा प्लान के लिए एक एड-ऑन पैक है। इसमें एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है। डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन तब तक चलता है जब तक यूजर के नंबर पर बेस कॉलिंग प्लान एक्टिवेट रहता है। एक बार रिचार्ज हो जाने पर आपको इसका बेनेफिट लेने के लिए डिज़्नी + हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा और अपने मौजूदा जियो नंबर से ओटीपी का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
कितना मिलता है डेटा
इसके अलावा 255 रु वाले प्रीपेड पैक में आपको 15 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है जो आपका बेसिक प्लान एक्सपायर होने तक वैलिड रहता है। जियो ने हाल ही में एक प्लान और पेशकश किया है, जो उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिन्हें ज्यादा डेटा चाहिए। ये प्लान 598 रु का है, जिसमें कुछ अतिरिक्त बेनेफिट भी मिलते हैं। नया प्लान रिलायंस जियो की वेबसाइट पर लाइव हो चुका है। जियो के 598 रु वाले में रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की कुल वैलिडिटी 56 दिनों की है जिसमें आपको कुल 112 जीबी डेटा मिलेगा। एक बार इतना डेटा खत्म होने पर आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहता है। इस प्लान में रोज 100 फ्री मैसेज भी मिलते हैं।
इन प्लान्स में भी मिलता है डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन
अगर आपको डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन तो जियो और भी कई प्लान में ये बेनेफिट देती है। इसका 499 रु वाला एक प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। हालाँकि यह पैक वॉयस और मैसेज बेनेफिट के साथ नहीं आता। इसी तरह जियो 401 रु और 777 रु वाले प्लान में भी डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन देती है। इनमें 401 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन और 777 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications