नई दिल्ली, फरवरी 3। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) ने बचत खातों पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये नयी ब्याज दरें मंगलवार 1 फरवरी 2022 से प्रभावी हो गयी हैं। बैंक ने इन ब्याज दरों में 25 आधार अंकों (0.25 फीसदी) की कटौती की है, जो इसके बचत खाताधारकों के लिए बुरी खबर है। बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक इंडिया पोस्ट का हिस्सा है जिसका स्वामित्व डाक विभाग के पास है, जो भारत सरकार के संचार मंत्रालय का हिस्सा है।
कितना मिलेगा ब्याज
1 फरवरी 2022 से बैंक 1 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए 2.25 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश करेगा। इसके साथ ही बैंक की वेबसाइट के अनुसार 1 लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए ब्याज दर 2.50 प्रतिशत होगी।
अभी तक कितनी थी ब्याज दरें
दरों में बदलाव से पहले बैंक 1 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए 2.50 प्रतिशत की ब्याज दर और 1 लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए 2.75 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा था। ये दरें 1 जुलाई 2021 से प्रभावी थीं।
कैसे मिलेगा ब्याज
बैंक की तरफ से एक अधिसूचना में कहा गया है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 1 फरवरी 2022 से प्रभावी एसेट लायबिलिटी कमिटी द्वारा अनुमोदित नीति के अनुसार बचत खातों के सभी ग्राहकों के लिए अपनी ब्याज दर में बदलाव किया है। ग्राहकों को तिमाही आधार पर ब्याज दिया जाएगा, जिसकी गणना उनके डेली बैलेंस के आधार पर की जाएगी। 2018 में खोले गये इस बैंक ने दिसंबर 2020 तक लगभग 4.0 करोड़ ग्राहक हासिल कर लिए थे। 19 अगस्त 2015 को, भारतीय डाक को भारतीय रिजर्व बैंक से पेमेंट बैंक चलाने का लाइसेंस प्राप्त हुआ। 17 अगस्त 2016 को इसे पेमेंट बैंक स्थापित करने के लिए एक पब्लिक लिमिटेड सरकारी कंपनी के रूप में पंजीकृत किया गया था।
इन बैंकों ने भी किए बदलाव
बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक फरवरी से जो नियम बदला है उसके तहत ग्राहकों को चेक से पेमेंट करने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम को अपनाना होगा। इसमें होता यह है कि आपको चेक की जानकारी बैंक के पास भेजनी होती है, तभी चेक क्लीयर होता है। मगर फिलहाल यह नियम 10 लाख रुपये से ऊपर के चेक के लिए होगा।
पीएनबी
देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) भी 1 फरवरी से एक बड़ा नियम बदल चुका है। यदि आपके डेबिट अकाउंट में पैसे न हों और इस वजह से आपकी कोई किस्त या निवेश (जैसे कि एसआईपी) फेल हुआ तो उसके लिए आपसे 250 रुपये का चार्ज लिया जाएगा। अभी तक यह चार्ज 100 रुपये था। इसी तरह डिमांड ड्राफ्ट कैंसल हुआ, तो 150 रुपये का चार्ज लिया जाएगा। इसके लिए भी 100 रुपये का चार्ज था।
एसबीआई
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार बैंक 1 फरवरी 2022 से आईएमपीएस लेनदेन पर चार्ज लेगा। इसके लिए एक नया स्लैब जोड़ा गया है, जो 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक के लिए है। इस पर चार्ज लगेगा 20 रु। साथ ही आपसे जीएसटी भी लिया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
