नई दिल्ली, अप्रैल 4। निजी क्षेत्र के ऋणदाता एक्सिस बैंक के ग्राहकों के लिए एक बहुत बुरी खबर है। बैंक ने कई प्रकार के बचत खातों के लिए जरूरी न्यूनतम बैलेंस की लिमिट में वृद्धि की है। यानी अब ग्राहकों को जुर्माने से बचने के लिए बचत खाते में ज्यादा बैलेंस रखना होगा। इतना ही नहीं बैंक ने मुफ्त कैश ट्रांजेक्शन की लिमिट को 2 लाख रु से घटा कर 1.5 लाख रु कर दिया है। ये बदलाव 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गए हैं। आगे जानिए पूरी डिटेल।
मेट्रो, शहरी क्षेत्रों की लिमिट
मेट्रो, शहरी क्षेत्रों में ईजी सेंविंग्स और इसी तरह के खातों के लिए आवश्यक न्यूनतम शेष राशि की लिमिट 10,000 रुपये से बढ़ा कर 12,000 रुपये कर दी गई है। एक्सिस बैंक के ग्राहक ध्यान रखें कि आवश्यक मासिक बैलेंस में बदलाव केवल उन खातों के लिए किया गया है, जिनमें 10,000 रुपये का औसत बैलेंस रखना जरूरी है।
लगता है जुर्माना
बचत खाताधारकों को अक्सर अपने बैंक खाते में न्यूनतम मासिक शेष राशि बनाए रखने की आवश्यकता होती है, और अधिकांश बैंक इस शेष राशि को बनाए नहीं रखने पर जुर्माना लगाते हैं। ये बैलेंस लिमिट हर बैंक में अलग अलग होती है और कभी-कभी खाताधारक के स्थान (शहर या गांव) और खाता कैटेगरी पर आधारित होती है। एक्सिस बैंक की वेबसाइट के अनुसार मेट्रो/शहरी स्थानों पर ईजी सेविंग्स और समकक्ष योजनाओं के लिए औसत शेष राशि की सीमा को 10,000 रु से संशोधित करके 12,000 रु कर दिया गया है।
इन योजनाओं के लिए हुए बदलाव
एक्सिस बैंक की वेबसाइट के अनुसार औसत मासिक शेष राशि में किया गया बदलाव घरेलू और एनआरआई दोनों तरह के ग्राहकों के लिए लागू है। ये बदलाव ईजी और इक्विवेलेंट के तहत डिजिटल और सेविंग्स एसबीईजेडवाई इक्विवेलेंट, स्मार्ट प्रिविलेज, और अन्य योजनाओं पर लागू होंगे।
कितना लगेगा जुर्माना
यदि खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखा जाता है तो शहरी ग्राहकों पर 75 रुपये का न्यूनतम शुल्क लगेगा। इसमें एक नियम यह है कि आवश्यक राशि में प्रत्येक 100 रुपये के अंतर के लिए 5 रुपये का मासिक सेवा शुल्क (एमएसएफ) लगेगा, पर न्यूनतम शुल्क 75 रु रहेगा।
मासिक कैश ट्रांजेक्शन लिमिट
ईजी सेविंग्स और इसी तरह के खातों के लिए मासिक नकद लेनदेन फ्री लिमिट 2 लाख रुपये से घटा कर 1.5 लाख रुपये कर दी गई है। पहले मासिक नकद लेनदेन फ्री लिमिट पहली चार लेनदेन या 2 लाख रुपये, जो भी पहले आए, थी। अब, मासिक नकद लेनदेन मुक्त सीमा पहले चार लेनदेन या 1.5 लाख रुपये, जो भी पहले हो, होगी। बैंक ने नॉन-होम और थर्ड पार्टी कैश ट्रांजेक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया है। हाल ही में एक्सिस बैंक ने सिटी इंडिया की रिटेल एसेट को खरीद लिया है। एक्सिस बैंक 8.6 मिलियन कार्ड के कुल आधार के साथ क्रेडिट कार्ड का चौथा सबसे बड़ा जारीकर्ता है। इसकी रिटेल बुक करीब 4 लाख करोड़ रुपये की है। सिटी की रिटेल बुक करीब 68,000 करोड़ रुपये की है, जिसमें से रिटेल लोन करीब 28,000 करोड़ रुपये का है। हालांकि सिटी भारत का छठा सबसे बड़ा कार्ड जारीकर्ता है, पर इसने कार्ड खर्च में बाजार हिस्सेदारी खो दी है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications