नई दिल्ली, नवंबर 22। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। दरअसल कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया है। एयरटेल ने ऐलान किया है कि यह प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है। एयरटेल के प्लान्स की बढ़ी हुई कीमतें 26 नवंबर से लागू होने जा रही हैं। एयरटेल का कहना है कि प्रति ग्राहक औसत आय (एआरपीयू) को "फाइनेंशियल रूप से हेल्दी बिजनेस मॉडल" के लिए बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसीलिए कंपनी ने प्रीपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।
कितना होना चाहिए एआरपीयू
भारती एयरटेल के अनुसार एआरपीयू 200 रुपये और फिर 300 रुपये होना चाहिए, ताकि कैपिटल पर उचित रिटर्न प्रोवाइड किया सके, जो फाइनेंशियल रूप से हेल्दी बिजनेस मॉडल की सुविधा दे। एयरटेल की दूसरे सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है। इसका एआरपीयू 153 रु है, जबकि जियो का एआरपीयू 144 रुपये और वीआई का एआरपीयू 109 रुपये है।
नेटवर्क और स्पेक्ट्रम होंगे बेहतर
एयरटेल का मानना है कि एआरपीयू में बढ़ोतरी से नेटवर्क और स्पेक्ट्रम के लिए पर्याप्त निवेश मिल जाएगा। इससे भी जरूरी बात यह है कि यह एयरटेल को भारत में 5जी सर्विस शुरू करने के लिए काफी सुविधा मिलेगी। नए टैरिफ 26 नवंबर, 2021 से लागू होंगे। टेलीकॉम सेक्टर में टैरिफ वृद्धि की संभावना काफी लंबे समय से थी। अब जल्द ही वीआई और जियो के इसी तरह का ऐलान करने की उम्मीद है। आखिरी बार टैरिफ में बढ़ोतरी दिसंबर 2019 में हुई थी।
जानिए प्लान्स की कीमत
बता दें कि मौजूदा एयरटेल के 79 रु वाले प्लान की कीमत शुक्रवार से 99 रु हो जाएगी, जो 25 फीसदी की बढ़ोतरी है। 149 रु वाले प्लान की कीमत 179 रु होने जा रही है। इसी तरह 1,498 रु वाले प्लान की कीमत रु 1,799 रु और 2,498 रु वाले प्लान की कीमत 2,999 रु होगी।
जानिए बाकी प्लान्स की कीमत
एयरटेल ने आगे बताया है कि इसके डेटा टॉप अप की कीमत में भी बढ़ोतरी होगी। इसका 48 रु वाला प्लान अब 58 रु का होने जा रहा है, जिसमें 28 दिन के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है। वहीं 98 रु वाला प्लान 118 रु का हो जाएगा। इसके अलावा 251 रु वाला प्लान 301 रु का हो जाएगा।
शेयर में तेजी
टैरिफ में वृद्धि की घोषणा के बाद एयरटेल के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दिखी है और इसने 756 रु के 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छू लिया। फिलहाल इसमें सवा 12 बजे के करीब करीब 4 फीसदी की तेजी दिख रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
