नयी दिल्ली, अप्रैल 13। अडानी पोर्ट्स को अमेरिका में एक तगड़ा झटका लगा है। अडानी पोर्ट्स को अमेरिकी शेयर सूचकांक डॉव जोंस ने बाहर कर दिया है। एसएंडपी डॉव जोंस इंडाइसेज ने कहा कि इसने भारत की अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड को म्यांमार की सेना (जिस पर इस साल तख्तापलट के बाद मानवाधिकार हनन का आरोप है) के साथ व्यापारिक संबंधों के कारण अपने सूचकांक से हटा दिया है।

म्यांमार सेना के साथ व्यापार
भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट मल्टी-पोर्ट ऑपरेटर सैन्य समर्थित म्यांमार इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन (एमईसी) से पट्टे पर ली गई जमीन पर यांगून में 29 करोड़ डॉलर की लागत वाला पोर्ट बना रही है। कंपनी को गुरुवार 15 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार खुलने से पहले सूचकांक से हटा दिया जाएगा। इस बात की जानकारी डॉव जोंस की तरफ से दी गयी है।
क्या हैं म्यांमार सेना पर आरोप
एक फरवरी को म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद 700 से अधिक लोग मारे गए हैं। उस तख्तापलट में आंग सान सू की के नेतृत्व वाली एक निर्वाचित सरकार को अपदस्थ कर दिया गया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार मानवाधिकार समूहों ने बताया कि अडानी पोर्ट्स की सब्सिडरी कंपनी ने सैन्य-नियंत्रित फर्म को किराए में लाखों डॉलर का भुगतान करने की सहमति दी थी। इसके बाद भारत के अडानी समूह ने 31 मार्च को कहा कि वह म्यांमार में अपनी बंदरगाह परियोजना पर अधिकारियों और हितधारकों से परामर्श करेगा।
शेयर में गिरावट
इस खबर का अडानी पोर्ट्स के शेयर पर नकारात्मक असर दिख रहा है। आज दोपहर करीब 1 बजे बीएसई सेंसेक्स पर 28.10 रु या 3.77 फीसद की गिरावट के साथ 716.40 रु पर है। इस समय अडानी पोर्ट्स की मार्केट कैपिटल करीब 1.45 लाख करोड़ रु है। अडानी पोर्ट्स को अमेरिकी शेयर सूचकांक से हटाए जाने के फैसले का एक्टिविस्टों से स्वागत किया है। बता दें कि मानवाधिकार हनन के आरोप के चलते म्यांमार सेना को दुनिय़ा भर में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। साथ ही अमेरिका और यूके ने एमईसी पर कई प्रतिबंध भी लगाए थे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
