नयी दिल्ली। बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद देश भर में काफी लोकप्रिय है। लोग स्वदेशी और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट होने के चलते कंपनी को काफी पसंद करते हैं। पिछले कुछ सालों में पतंजलि काफी तरक्की करते हुए हजारों करोड़ रुपये की कंपनी बन गयी है। इसी बीच कंपनी ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल कंपनी पूंजी बाजार से 250 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एनसीडी (नॉन-कवर्टिबल डिबेंचर) इश्यू लेकर आई थी। आज खुले इस डिबेंचर इश्यू को सिर्फ 3 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब कर लिया गया। खास बात ये है कि यह कंपनी का पहला एनसीडी इश्यू था। पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने कहा यह ऐतिहासिक है कि 250 करोड़ रुपये का हमारा पहला एनसीडी इश्यू खुलने के केवल 3 मिनट के भीतर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया है। यह निवेशकों के उत्साह और विश्वास को दर्शाता है।
किस काम आएगा ये पैसा
हरिद्वार स्थित पतंजलि इस पैसे का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और अपनी सप्लाई चेन को बेहतर बनाने के लिए करेगी। इतनी जल्दी एनसीडी इश्यू के सब्सक्रिप्शन पर बालकृष्ण ने आगे कहा कि यह अरबों लोगों के विश्वास को दर्शाता है, जिसने पतंजलि को भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड बना दिया है और स्वामी रामदेव के नेतृत्व में स्वदेशी आंदोलन को मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के लिए बहुत जरूरी बना दिया है। यह पतंजलि आयुर्वेद का पहला बॉन्ड इश्यू रहा, जो हाल के सालों में एक घरेलू नाम और भारत का प्रमुख एफएमसीजी ब्रांड बन गया है।
कितना मिलेगा निवेशकों को रिटर्न
पतंजलि की तरफ से जारी किए गए एनसीडी पर 10.10 फीसदी की कूपन रेट है। यानी निवेशकों को हर साल इतना ब्याज मिलेगा। इन एनसीडी की मैच्योरिटी अवधि तीन साल है। ये एनसीडी 28 मई 2023 को मैच्योर होंगे। इतना ही नहीं इन एनसीडी को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जाएगा। डिबेंचरों को रेटिंग एजेंसी ब्रिकवर्क द्वारा एए रेटिंग दी गई है। इस महीने की शुरुआत में लाइवमिंट ने एक रिपोर्ट में बताया था कि रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और टीवीएस मोटर्स और एनएचपीसी कुछ बड़ी कंपनियां हैं जो इसी तरीके पैसे जुटाएंगी।
4345 करोड़ रु की संपत्ति
पिछले साल के आंकड़ों तक पतंजलि की संपत्ति 4345 करोड़ रु की थी। पतंजलि भारतीय उपमहाद्वीप के अलावा मध्य पूर्व में भी अपना कारोबार फैला चुकी है। पतंजलि की स्थापना 2006 में हुई थी। बाबा रामदेव ने बालकृष्ण के साथ पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य नई तकनीक और प्राचीन ज्ञान के लिहाज से आयुर्वेद के विज्ञान को स्थापित करना था। पतंजलि के उत्पादों में फूड, सौंदर्य और औषधिक उत्पाद शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
