Baazar Style Retail Share Price: कपड़े के कारोबार से जुड़ी कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल का शेयर इक्विटी मार्केट में लिस्ट हो गया है. स्टॉक शुक्रवार को सपाट लिस्ट हुआ. BSE पर 389 रुपए और NSE पर भी 389 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 389 रुपए ही था. इससे पहले 834.68 करोड़ रुपए के IPO को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया था, जोकि अंतिम दिन 40 गुना से ज्यादा भरकर बंद हुआ था.
Baazar Style Retail IPO के अच्छा रिस्पांस
Baazar Style Retail के पब्लिक इश्यू को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला. अंतिम दिन IPO 40.66 गुना भरकर बंद हुआ था. इसमें जारी 1.50 करोड़ शेयरों के मुकाबले 61.11 करोड़ शेयरों पर बोली मिली. इसमें QIB का हिस्सा 81.83 गुना सब्सक्राइब हुआ. NII के लिए रिजर्व हिस्सा 59.43 गुना भरकर बंद हुआ. रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 9.12 गुना भरा. कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 35.36 गुना सब्स्क्राइब हुआ था.

IPO के लिए लीड रनिंग मैनेजर्स
एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और JM फाइनेंशियल लिमिटेड बाजार स्टाइल रिटेल पब्लिक इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. लिंक इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है.
Baazar Style Retail का कारोबार
बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड ने कारोबार की शुरुआत जून, 2013 में किया था. कोलकाता बेस्ड बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड एक वैल्यू फैशन रिटेलर है. ऑर्गेनाइज्ड वैल्यू रिटेल मार्केट में पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लीडरशिप पोजीशन है. कंपनी मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक फैशन रिटेलर के रूप में काम करती है, जोकि बच्चों, बड़े, बूढ़ों, महिलाओं और पुरुषों के कपड़ें बेचती हैं.
Baazar Style Retail का कारोबार देश के 9 राज्यों में फैला हुआ है, जिसमें उसके कुल 162 स्टोर्स हैं. FY24 में कंपनी की आय 982.83 करोड़ रुपए रही. इस दौरान PAT 21.94 करोड़ रुपए था.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
