आईटी कंपनी विप्रो के अजीम प्रेमजी परोपकारी लोगों की लिस्ट में सबसे आगे अपनी जगह बना ली है। एक बार फिर दान की सबसे बड़ी राशि दे कर, देश के सबसे बड़े दानवीर हैं बन गए है।
नई दिल्ली: आईटी कंपनी विप्रो के अजीम प्रेमजी परोपकारी लोगों की लिस्ट में सबसे आगे अपनी जगह बना ली है। एक बार फिर दान की सबसे बड़ी राशि दे कर, देश के सबसे बड़े दानवीर हैं बन गए है। इस बात का जानकारी हारुन इंडिया द्वारा जारी परोपकारियों की सूची के जरिए सामने आयी है।


अजीम प्रेमजी सबसे दानवीर भारतीय
जी हां आईटी क्षेत्र की कंपनी विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2020 में हर दिन 22 करोड़ रुपये दान किए यानी पूरे साल में उन्होंने 7,904 करोड़ रुपये का दान किया है। वह वित्त वर्ष 2020 में सबसे दानवीर भारतीय बनकर उभरे हैं। इस तरह दूसरी ओर डोनेशन देने के मामले में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मालिक शिव नाडर को पीछे छोड़ा और सूची में सबसे ऊपर जगह बनाई। बता दें कि देश के सबसे बड़े दानवीरों की लिस्ट हुरुन इंडिया और एडेलगिव फाउंडेशन ने मिलकर बनाई है।
दूसरे नंबर पर एचसीएल के शिव नाडर
दान देने के मामले में अजीम प्रेमजी के बाद एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मालिक शिव नाडर का नंबर है। शिव नाडर ने वित्त वर्ष 2020 में 795 करोड़ रुपये का दान दिया। आपको बता दें कि पिछले साल उन्होंने 826 करोड़ रुपये का दान सामाजिक कार्यों के लिए किया था। वित्त वर्ष 2019 में शिव नाडर देश के सबसे बड़े दानवीर थे। वहीं, अजीम प्रेमजी ने 2019 में 426 करोड़ रुपये का दान दिया था।
मुकेश अंबानी तीसरे नंबर पर
देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी दान देने के मामले में भी देश में सबसे आगे रहने वालों में से एक हैं। दानवीरों का सूची में वह तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने वित्त वर्ष 2020 के दौरान 458 करोड़ रुपये का दान किया है। वहीं, पिछले साल उन्होंने 402 करोड़ रुपये का दान दिया था। इस सूची में चौथे नंबर पर आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला और पांचवें नंबर पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल हैं।
टॉ-10 दान देने वाले भारतीय उद्योगपतियों की लिस्ट
1 अजीम प्रेमजी 7,904 करोड़ रुपए विप्रो
2 शिव नाडर 795 करोड़ रुपए एचसीएल टैक्नोलॉजीज
3 मुकेश अंबानी 458 करोड़ रुपए रिलायंस इंडस्ट्रीज लि.
4 कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली 276 करोड़ रुपए आदित्य बिड़ला ग्रुप
5 अनिल अग्रवाल एंड फैमिली 215 करोड़ रुपए वेदांता ग्रुप
6 अजय पीरामल एंड फैमिली 198 करोड़ रुपए पीरामल
7 नंदन नीलकेणी 159 करोड़ रुपए इंफोसिस
8 हिंदुजा ब्रदर्स 133 करोड़ रुपए हिंदुजा ग्रुप
9 गौतम अडानी 88 करोड़ रुपए अडानी
10 राहुल बजाज एंड फैमिली 71 करोड़ रुपए बजाज
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications