Azad Engineering IPO Listing Today: गुरुवार को इक्विटी मार्केट में एक और नई लिस्टिंग हुई है। कल कई आईपीओ की लिस्टिंग हुई थी उनमें से कुछ तो एकदम सपाट रहते और बाकी में कुछ खास तेजी देखने को नहीं मिली थी। लेकिन आज लिस्ट हुए आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। इससे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर 35.5 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है।
आपको बताते चलें कि इस आईपीओ की लिस्टिंग प्राइस 710 रुपए थी, लेकिन जब इसे इश्यू किया गया था तो इसकी इश्यू प्राइस 524 की थी। कंपनी ने 740 करोड़ रुपए की रकम जुटाने के लिए इस इनिशियल पब्लिक इश्यू को लाॉन्च किया। इसे इन्वेस्टर्स के द्वारा भी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली और इसे अंतिम दिन कई गुना ज्यादा सब्सक्राइब किया गया।

यह बता दें की यह आईपीओ 20 से लेकर 22 दिसंबर 2023 तक 3 दिन के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह इश्यू 80 प्रतिशत से अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। इसमें सबसे अधिक बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के द्वारा लगाई गई, इनके द्वारा इस आईपीओ को 179.66 गुना सब्सक्राइब किया गया।
वहीं अगर आप हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स की बात करें तो उन्होंने इसे 87.55 गुना खरीदा था। जबकि रिटेल निवेश को ने 23.71 गुना बोली लगाई थी। वहीं एम्प्लॉइज के लिए आरक्षित किए गए कोट में से कंपनी को 14.69 गुना ज्यादा बिड्स मिली हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि यह कंपनी एयरोस्पेस, डिफेंस और एनर्जी सेक्टर में अपनी पकड़ बना चुकी है। इसके अलावा यह ऑयल और गैस इंडस्ट्रीज की ओरिजन एक्विपनमेंट मैन्यूफैक्चरर्स को सेवाएं देती हैं।
कंपनी द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार वह इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के तहत जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी के कई तरह के खर्च उठाने के लिए करेगी। कंपनी ने बताया कि वह इस आईपीओ में नए शहरों की बिक्री से मिली हुई धनराशि का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों की परिपूर्ति के अलावा कंपनी पर मौजूद कर्ज को चुकाने के लिए करेगी।
ब्रोकरेज फर्म्स के द्वार दी जा रही जानकारी के मुताबिक आजाद इंजिनियरिंग ऐसे मार्केट में है जिसमें नई कंपनियों का आ आ पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस तरह के कारोबार में सिर्फ ज्यादा पैसे होने से काम नहीं चलता है, बल्कि कंपनी को अच्छी क्वालिटी भी डीलिवर भी करनी पड़ती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजाद इंजीनियरिंग का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। इसका बिजनेस प्लान काफी मजबूत है और मैनेजमेंट को बेहतरीन एक्सपीरियंस है। वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2023 के बीच इसका रेवेन्यू 43 फिसदी की सीएजीआर और नेट प्रॉफिट 49 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट की दर से बढ़ा है।
आने वाले समय में इस कई तरह के फायदे होते हैं। आपको बताते चलें कि इस आईपीओ के शेयर को आगे समय में भी जबरदस्त रिस्पांस मिल सकता है। इतना ही नहीं इस कंपनी के शेयर अपने इन्वेस्टर्स को काफी फायदा भी दे सकते हैं। हालांकि इस जोरदार लिस्टिंग के बाद इन्वेस्टर्स की उम्मीदें इस कंपनी के शेयर से और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
