Ayushman Bharat Yojana: मनीश को लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत थी कुछ दिनों तक उसने दवाई खाई लेकिन जब इससे भी उसे आराम नहीं मिला तो मनीश ने अपना चेकअप कराया और उसे पता चला कि उसे स्टोन है। डॉक्टर ने उसे ऑपरेशन के लिए सुझाव दिया।
ऑपरेशन होने के बाद उसे लंबा-चौड़ा बिल भरना पड़ा। उसके पास उस बिल को भरने के अलाव और कोई विकल्प भी नहीं था। जो मनीश के साथ हुआ वह आपके साथ न हो इसके लिए सरकार ने आयुष्मान कार्ड की सुविधा शुरु की है। इन योजनाओं के जरिए गांवों से लेकर शहरी इलाकों तक में रहने वाले पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

देश के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन्हीं स्कीम्स में से एक है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जिसके अंदर आती है आयुष्मान भारत योजना।
आयुष्मान कार्ड योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। चलिए अब आपको बताते हैं कि कैसे आप इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं।
इस योजना की पात्रता
इस स्कीम में वही लाभार्थी शामिल होंगे जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना साल 2011 के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके साथ-साथ जिनका घर कच्ची दीवारों और कच्ची छत वाला केवल एक कमरा है।
परिवार में 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच उम्र का कोई व्यस्क ना हो और एससी/एसटी परिवार के हैं। इसके अलावा भूमिहीन परिवार और दिहाड़ी मजदूरों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
वहीं अगर आप अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं या फिर अगर आपका पीएफ कटता है तो इस योजना में आप अप्लाई नहीं कर सकते हैं। अगर आप ईएसआईसी के सदस्य हैं और आप करदाता है तो भी इसका लाभ आपको मिलेगा।
इसके अलावा अगर आपका पक्का मकान है और आपके पास गाड़ी है या फिर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।
ऐसे करें योजना में अप्लाई
- सबसे पहले आपको योजना के ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmjay.gov.in/) पर जाना होगा।
- अब आपको Am I Eligible के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद फोन नंबर और ओटीपी जनरेट के लिए वेरीफाई करना होगा। अब ओटीपी भरें।
- इसके बाद नए वेबपेज पर राज्य, नाम, फोन नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आप अपनी पात्रता को सर्च कर सकते हैं।
- अगर आप योजना के लिए पात्र हैं तो आपको अपने नजदीक के जनसेवा केंद्र पर जाना होगा।
- अब आपको योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट को वेरीफाई करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म भरकर उसमें दस्तावेज को अटैच करके जमा करना होगा।
- इसके कुछ दिनों के बाद आपको आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा।
इस योजना से मिलेंगे कई सारे लाभ
आपको बता दें कि इस योजना से आपके पास आयुष्मान कार्ड होगा जिसके जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको सूचीबद्ध अस्पताल में ये कार्ड लेकर जाना होगा और फिर आपका पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हो सकता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications